इस स्टॉक पर फिदा हुए दिग्गज निवेशक विजय केडिया, खरीदे 4.50 लाख से ज्यादा शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • विजय केडिया ने एक बल्क डील में क्विक हील टेक्नोलॉजीज के 4,50,249 शेयर खरीदे हैं, जिनकी औसत कीमत ₹209.13 प्रति शेयर है
  • इससे पहले कंपनी में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं थी
  • बता दें कि विजय केडिया भारतीय इक्विटी बाजार के एक दिग्गज निवेशक हैं
इस स्टॉक पर फिदा हुए दिग्गज निवेशक विजय केडिया, खरीदे 4.50 लाख से ज्यादा शेयर

Vijay Kedia portfolio stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने मालामाल कर दिया है। विजय केडिया की मार्केट स्ट्रैटजी अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। वह समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक नए शेयर को पोर्टफोलियो में जोड़ा है।

विजय केडिया ने कहां लगाया दांव?

मिंट की एक खबर के मुताबिक हाल ही में विजय केडिया ने एक स्मॉल-कैप स्टॉक में भी हिस्सेदारी खरीदी है। ये हिस्सेदारी क्विक हील टेक्नोलॉजीज में खरीदी गई है। जानकारी के मुताबिक विजय केडिया ने 'केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड' के जरिए एक बल्क डील में 4,50,249 शेयर खरीदे हैं, जिनकी औसत कीमत ₹209.13 प्रति शेयर है। इससे पहले कंपनी में उनकी कोई हिस्सेदारी नहीं थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

क्विक हील टेक्नोलॉजीज के शेयर की बात करें तो वर्तमान में 213.95 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले मंगलवार को 224.20 रुपये तक पहुंच गया। शेयर का इंट्रा-डे लो 204.90 रुपये है। पिछले पांच दिनों में कंपनी का शेयर ₹164.80 से बढ़कर ₹235 पर पहुंच गया है।

इस शेयर ने 3 जुलाई 2025 को अपना 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर ₹416 छुआ था जबकि 30 मार्च 2026 को यह अपने 52 हफ्तों के न्यूनतम स्तर ₹125 पर पहुंच गया था।

बेहतरीन फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

क्विक हील टेक्नोलॉजीज ने 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही के लिए अच्छे आंकड़े पेश किए हैं। FY26 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 70.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 71.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 10 लाख रुपये से बढ़कर 6.6 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) की हिस्सेदारी दिसंबर 2025 तिमाही के 0.45% से बढ़कर मार्च 2026 तिमाही में 0.76% हो गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई, जब FII बड़े पैमाने पर भारतीय इक्विटी बेच रहे थे। मार्च 2026 में हुई यह बढ़ोतरी बताती है कि कुछ विदेशी निवेशकों को अब कम वैल्यूएशन पर स्टॉक में वैल्यू नजर आ रही है,या उन्हें कंपनी के कामकाज में सुधार की उम्मीद है।

विजय केडिया कौन हैं?

विजय केडिया भारतीय इक्विटी बाजार के एक दिग्गज निवेशक हैं। उन्होंने ऐसे मिड-कैप स्टॉक चुनने के लिए अपनी एक खास पहचान बनाई है। 19 साल की उम्र में स्टॉक मार्केट में अपना सफर शुरू करने वाले केडिया की वित्तीय दुनिया में दिलचस्पी की वजह उनके परिवार का स्टॉकब्रोकिंग के कारोबार से जुड़ा होना है। 33 साल की उम्र तक उन्होंने 'केडिया सिक्योरिटीज' की स्थापना कर ली थी, जिससे निवेश की दुनिया में उनकी जगह पक्की हो गई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।