इन 2 शेयरों पर दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल फिदा, खरीद डाले 4 लाख से ज्यादा शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • चर्चित निवेशक मुकुल अग्रवाल समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं
  • अब उन्होंने माइक्रो-कैप NBFC लक्ष्मी फाइनेंस और स्मॉल-कैप टेक्सटाइल कंपनी लक्स इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी बढ़ाई है
Multibagger Small Cap share

शेयर बाजार में चर्चित निवेशकों में शुमार मुकुल अग्रवाल समय-समय पर अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करते रहते हैं। वह सही मौके पर सही दांव लगाने के लिए मशहूर हैं। उनके पोर्टफोलियो में कई ऐसे शेयर हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया है। ऐसे ही दो शेयर माइक्रो-कैप NBFC लक्ष्मी फाइनेंस और स्मॉल-कैप टेक्सटाइल कंपनी लक्स इंडस्ट्रीज का है। अब मुकुल अग्रवाल ने इन दोनों कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने किस कीमत पर शेयर खरीदे या ये सौदे किस तारीख को हुए। कहने का मतलब है कि इस नई डील के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं है।

कितने खरीदे शेयर?

NSE पर उपलब्ध कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के लेटेस्ट डेटा के अनुसार FY27 की जून तिमाही के आखिर में मुकुल अग्रवाल के पास लक्ष्मी फाइनेंस के 24 लाख शेयर या 4.58% हिस्सेदारी थी। वहीं, मार्च तिमाही के आखिर में 20 लाख शेयर (3.83%) थे। इसका मतलब है कि इस दिग्गज निवेशक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी के 4 लाख शेयर खरीदे। लक्स इंडस्ट्रीज में हिस्सेदारी की बात करें तो 4.65 लाख शेयर या 1.55% हिस्सेदारी है। वहीं, मार्च तिमाही के आखिर में उनकी 4.42 लाख शेयर या 1.47% हिस्सेदारी रही। इसका मतलब है कि मुकुल अग्रवाल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कंपनी के 23,146 शेयर खरीदे।

कंपनी के बारे में

लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस की बात करें तो 1996 में वजूद में आई। यह रीजनल NBFC है, जिसकी राजस्थान में मजबूत पकड़ है और गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी मौजूदगी है। यह MSME और वाहन लोन लेने वाले ग्राहकों को प्रायोरिटी-सेक्टर लेंडिंग पर फोकस करती है। लक्ष्मी फाइनेंस के शेयरों ने पिछले साल अगस्त में एंट्री ली थी। हालांकि, सुस्त एंट्री रही और NSE पर IPO की कीमत से 13% कम यानी 137.52 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुए थे। इसके बाद शेयर में एक महीने में करीब 32% की तेजी आई और यह 180.90 रुपये प्रति शेयर के 52-हफ्ते के हाई लेवल पर पहुंच गया।

हालांकि, इस नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के शेयरों में छह महीने में करीब 61% की भारी गिरावट आई और मार्च में यह 71.06 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। तब से 50% से ज्यादा की रिकवरी हुई है और शुक्रवार को यह 110 रुपये प्रति शेयर पर था।

लक्स इंडस्ट्रीज की बात करें तो पॉपुलर इनरवियर ब्रांड 'लक्स कोजी' की मालिक है। इस कंपनी का शेयर इस साल मार्च में 824.05 रुपये प्रति शेयर के 52-हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद एक महीने से भी कम समय में दोगुने से अधिक हो गया। अप्रैल में इसमें 121% से अधिक की तेजी आई और यह 1,823.35 रुपये प्रति शेयर के 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, तब से शेयर में 30% से अधिक गिरावट आई है और शुक्रवार को यह 1,275 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।