Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Inventurus Knowledge Solutions share jumps 3 percent expert gives buy rating
झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाली कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट्स, आज उछला 3% भाव

झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाली कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट्स, आज उछला 3% भाव

संक्षेप:

शेयर बाजार में Inventurus Knowledge Solutions Limited के शेयरों में आज सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। बता दें, कंपनी में झुनझुनवाला फैमिली ने भी पैसा लगाया है।

Dec 22, 2025 01:00 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शेयर बाजार में Inventurus Knowledge Solutions Limited के शेयरों में आज सोमवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। बता दें, कंपनी में झुनझुनवाला फैमिली ने भी पैसा लगाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार की सुबह एनएसई में Inventurus Knowledge Solutions Limited के शेयर बढ़त के साथ 1706 रुपये के लेवल पर खुले। लेकिन 3 प्रतिशत की उछाल के बाद एनएसई में कंपनी के शेयरों का भाव 1748 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2189 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1236 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैपा 29 हजार करोड़ रुपये का है।

ये भी पढ़ें:52 वीक हाई पर टाटा ग्रुप का नया स्टॉक, 3% चढ़ा भाव, एक्सपर्ट्स बुलिश

कितना टारगेट प्राइस है सेट?

Inventurus Knowledge Solutions Limited के लिए ब्रोकरेज हाउस Avendus Capital ने 2020 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से झुनझुनवाला फैमिली के निवेश वाले स्टॉक को BUY रेटिंग दी गई है। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

कुछ दिन पहले मोतीलाल ओसवाल ने 2107 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने भी खरीदने की सलाह दी है। बता दें, नोमुरा ने 2000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

ये भी पढ़ें:GMP दिखा रहा है 67% का फायदा, आज से खुल गया IPO, कीमत 70 रुपये

झुनझुनवाला परिवार के पास कितना शेयर

सितंबर 2025 की शेयर होल्डिंग के अनुसार झुनझुवाला फैमिली के पास 16.37 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस कंपनी रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 0.23 प्रतिशत है।

पिछला एक साल शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। हालांकि, एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 8 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हो चुका है। जबकि इस दौरान निफ्टी 500 में 6.78 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।