Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Inventurus Knowledge Solutions Ltd share jumps 4 percent expert give buy rating
₹2000 तक जाएगा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक, कंपनी में 16% हिस्सा, आज करीब 4% चढ़ा भाव

₹2000 तक जाएगा झुनझुनवाला के निवेश वाला स्टॉक, कंपनी में 16% हिस्सा, आज करीब 4% चढ़ा भाव

संक्षेप:

रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी Inventurus Knowledge Solutions Ltd के शेयरों में आज करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। झुनझुनवाल के निवेश वाले इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। उन्होंने 2000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

Nov 24, 2025 10:55 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी Inventurus Knowledge Solutions Ltd के शेयरों में आज करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। झुनझुनवाल के निवेश वाले इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। उन्होंने 2000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीएसई में आज रेखा झुनझुनवाला के शेयर 1596 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 1629 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें:तेजस क्रैश का असर, 8% लुढ़का HAL का शेयर, डिफेंस सेक्टर में हलचल

एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस ने 2000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने BUY रेटिंग दी है। जोकि शुक्रवार की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है। ब्रोकरेज का मानना है कि अमेरिका का हेल्थ केयर आउटसोर्सिंग मार्केट कैलेंडर ईयर 2023 से 2028 के बीच 12 प्रतिशत के सीएजीआर से आगे बढ़ सकता है।

झुनझुनवाला के पास 16% हिस्सा

इस कंपनी में झुनझुनवाला फैमिली की शेयरहोल्डिंग 16.37 प्रतिशत है। निष्ठा, आर्यवीर और आर्यमान के पास कंपनी का 16.37 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, रेखा झुनझुनवाला के पास 0.23 प्रतिशत हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:पहले दिन ही भर गया IPO, दांव लगाने का आज मौका, GMP ₹120 के पार

17% टूट चुका है शेयर

2025 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 8.82 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2190 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1226.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 27434 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।