Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़insurance companies in talks with government on gst changes investors eyeing stocks
GST बदलाव पर बीमा कंपनियों की सरकार से बातचीत, शेयरों पर निवेशकों की नजर

GST बदलाव पर बीमा कंपनियों की सरकार से बातचीत, शेयरों पर निवेशकों की नजर

संक्षेप:

GST में बदलाव और उसका असर: एलआईसी के शेयर 11 बजे के करीब 0.29 पर्सेंट ऊपर 877 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। एचडीएफसी लाइफ में 1.41 पर्सेंट की तेजी थी और यह 771.65 रुपये पर था। एसबीआई लाइफ की बात करें तो यह भी 1.39 पर्सेंट की तेजी के साथ 1830.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Sep 10, 2025 10:58 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज (10 सितंबर) निवेशक बीमा कंपनियों के शेयरों, जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल पर कड़ी नजर है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि कई बीमा कंपनियों के CEO आज वित्त मंत्रालय के अधिकारियों से मिलने वाले हैं। वे हाल में हुए GST दरों में बदलाव से जुड़ी अपनी मांगों और चिंताओं पर चर्चा करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बीच एलआईसी के शेयर 11 बजे के करीब 0.29 पर्सेंट ऊपर 877 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। एचडीएफसी लाइफ में 1.41 पर्सेंट की तेजी थी और यह 771.65 रुपये पर था। एसबीआई लाइफ की बात करें तो यह भी 1.39 पर्सेंट की तेजी के साथ 1830.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ICICI प्रूडेंशियल करीब 1 फीसद ऊपर 603.75 रुपये पर था।

बीमा कंपनियों की सरकार से मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीमा कंपनियों के सीईओ ने 22 सितंबर से GST 2.0 लागू होने से पहले ही वित्त मंत्रालय और CBIC के अधिकारियों से मिलने का अनुरोध किया था।

एक PTI रिपोर्ट के अनुसार, CBIC के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल 10 सितंबर को एसोचेम, फिक्की, सीआईआई और PHDCCI जैसे कई व्यापार संगठनों और उद्योगों के प्रतिनिधियों से मिलकर GST सुधारों, दरों में तर्कसंगत बदलाव और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा करेंगे।

GST में बदलाव और उसका असर

इससे पहले, PTI ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हवाले से बताया था कि CBIC बीमा उद्योग के साथ मिलकर उन पॉलिसियों के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के लिए एक ट्रांजिशन मैकेनिज्म तैयार करेगी, जिन्हें 22 सितंबर से टैक्स से छूट दी गई है।

3 सितंबर को, GST काउंसिल ने घोषणा की थी कि व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर GST पूरी तरह से माफ कर दी जाएगी। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कदम मौजूदा पॉलिसियों की कीमतें धीरे-धीरे बदलने की वजह से बीमा कंपनियों की कमाई पर शॉर्ट टर्म में असर डाल सकता है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।