Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़insurance amendment bill modi cabinet approves 100 percent fdi in indian insurance firms detai here
बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश की अब 100% लिमिट, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश की अब 100% लिमिट, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

संक्षेप:

इस बिल के तहत अब इंश्योरेंस कंपनियों में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की लिमिट को बढ़ाकर 100% कर दिया गया है। उम्मीद है कि इस बदलाव से भारत के इंश्योरेंस मार्केट में काफी विदेशी पूंजी आएगी, कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और कस्टमर सर्विस बेहतर होगी।

Dec 12, 2025 03:39 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Insurance Amendment Bill: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक बिल को मंजूरी दी। इस बिल के तहत अब बीमा कंपनियों में फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की लिमिट को बढ़ाकर 100% कर दिया गया है। इसके साथ ही सेक्टर को मजबूत करने के लिए स्ट्रक्चरल सुधार भी किए गए हैं। उम्मीद है कि इस बदलाव से भारत के बीमा मार्केट में काफी विदेशी पूंजी आएगी, कॉम्पिटिशन बढ़ेगा और कस्टमर सर्विस बेहतर होगी। अब तक बीमा सेक्टर ने एफडीआई के माध्यम से 82,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है मकसद

इस बिल का मकसद तीन मुख्य कानूनों - इंश्योरेंस एक्ट, LIC एक्ट और IRDAI एक्ट - में बदलाव करना है। इन कानूनों में ऐसे प्रावधान हैं जिनका मकसद कैपिटल तक पहुंच बढ़ाना, लाइसेंसिंग नियमों को आसान बनाना और पूरे सेक्टर में गवर्नेंस फ्रेमवर्क को मजबूत करना है। बता दें कि यह प्रस्ताव सबसे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरवरी में वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करते समय रखा था। उन्होंने कहा था कि विदेशी निवेश से जुड़े मौजूदा नियमों और शर्तों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें आसान बनाया जाएगा। बढ़ी हुई लिमिट उन कंपनियों के लिए उपलब्ध होगी जो पूरा प्रीमियम भारत में निवेश करेंगी।

मनरेगा का बदला नाम

इसके साथ ही मोदी कैबिनेट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी MGNREGA का नाम बदलने को भी मंजूरी दी गई है। अब भारत की प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजना का नया नाम पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना है। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने ऐतिहासिक परमाणु ऊर्जा कानून, एटॉमिक एनर्जी बिल, 2025 या SHANTI (सस्टेनेबल हार्नेसिंग ऑफ एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) को मंजूरी दे दी है।

SHANTI बिल 2047 तक 100 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के भारत के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सूत्रों ने ET को बताया कि एटॉमिक एनर्जी बिल पर कैबिनेट का यह ऐतिहासिक फैसला है क्योंकि इसका मकसद भारत के अत्यधिक प्रतिबंधित परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोलना है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।