Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Instead of decreasing the price of pulses has increased the profiteers are not following the instructions of the govern
दालों के दाम घटने के बजाय बढ़ गए, मुनाफाखोर नहीं मान रहे सरकार का निर्देश

दालों के दाम घटने के बजाय बढ़ गए, मुनाफाखोर नहीं मान रहे सरकार का निर्देश

संक्षेप:

  • उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक 16 अक्टूबर को अरहर की दाल का औसत मूल्य 163.07 रुपये था। उड़द का औसत भाव 124.77 और चना दाल की कीमत 94.59 रुपये प्रति किलो थी। यानी, सरकार के इन निर्देशों का कोई व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिला।

Oct 17, 2024 06:09 am ISTDrigraj Madheshia मिंट
share Share
Follow Us on

प्रमुख खुदरा विक्रेता चेन ने अभी तक दाल की कीमतें कम नहीं की हैं और थोक और खुदरा दरों के बीच बढ़ते अंतर के कारण मुनाफावसूली जारी रखे हुए हैं, इसके मद्देनजर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने रिलायंस रिटेल से दालों के दाम और अपना मार्जिन कम करने को कहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस घटनाक्रम से अवगत दो सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय का विचार है कि एक बार भारत का सबसे बड़ा खुदरा विक्रेता इन उपायों को अपना ले तो अन्य खुदरा विक्रेता भी उसके इस कदम का अनुसरण करेंगे। सरकार ने आठ अक्तबूर को प्रमुख खुदरा बिक्री चेन को कीमतें कम करने का निर्देश दिया था लेकिन, उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दालों के दाम घटने के बजाय वास्तव में बढ़ गए हैं।

निर्देशों का कोई व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिला

सात अक्टूबर को तुअर की औसत खुदरा कीमत 163.31 प्रति किलोग्राम, उड़द की कीमत 124.79 प्रति किलोग्राम और चना दाल 94.32 प्रति किलो थी। जबकि, उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक 16 अक्टूबर यानी इसी बुधवार को अरहर की दाल का औसत मूल्य 163.07 रुपये था। उड़द का औसत भाव 124.77 और चना दाल की कीमत 94.59 रुपये प्रति किलो थी। यानी, सरकार के इन निर्देशों का कोई व्यापक प्रभाव देखने को नहीं मिला।

ये भी पढ़ें:ITR भरना और होगा आसान, आ रहा है नया ई-फाइलिंग पोर्टल

सरकार ने रिलायंस रिटेल को पहल करने को बोला

उपरोक्त मामले के जानकार एक सूत्र ने कहा कि हमने रिलायंस रिटेल से दालों की खुदरा कीमतें कम करने के लिए कहा है। रिलायंस रिटेल का कवरेज 4,000 पिन कोड तक फैला हुआ है और एक बार जब यह खुदरा चेन दालों के दाम कम करना शुरू कर देगी, तो अन्य लोग भी मजबूर होकर ऐसा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह सरकारी अधिकारियों और रिलायंस रिटेल के अधिकारियों के बीच चर्चा हुई, जिसमें रिटेल चेन इस बात पर सहमत हुई कि वह खुदरा कीमतों को थोक दरों के अनुरूप व्यवस्थित करेगी ताकि उपभोक्ताओं को इससे लाभ हो सके।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,