इस कंपनी को दनादन ऑर्डर दे रहा NHAI, शेयर ने मारी दहाड़, 18% उछला भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Innovision Ltd share price: पिछले एक सप्ताह में यह शेयर करीब 9 फीसदी और दो सप्ताह में 10 फीसदी चढ़ा है
  • हालांकि, एक या तीन महीने में गिरावट दर्ज की गई है

Multibagger Stock
शेयर में आया बड़ा उछाल

Innovision Ltd share price: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली वाला माहौल लौट आया। इस माहौल के बीच बुधवार, 9 सितंबर को इनोविजन लिमिटेड के शेयर की कीमत में 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शेयर में तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है।

क्या है पॉजिटिव खबर?

दरअसल, इनोविजन लिमिटेड को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से दो बड़े ऑर्डर मिल हैं। ये ऑर्डर करीब 244 करोड़ रुपये के हैं। यह भी दिलचस्प है कि NHAI ने इस कंपनी को बीते कुछ समय में कई बड़े ऑर्डर दिए हैं। आइए लेटेस्ट ऑर्डर की डिटेल जान लेते हैं।

मध्य प्रदेश में NH-39 पर पचवारा फी प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला था। यह नया ऑर्डर 24.52 करोड़ रुपये का है और इसमें NH-39 के झांसी-खजुराहो सेक्शन को चार-लेन का बनाने के काम के तहत फी प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन शामिल है। कॉन्ट्रैक्ट में आस-पास के टॉयलेट ब्लॉक की देखरेख और मेंटेनेंस के साथ-साथ इस्तेमाल होने वाली चीजों (कंज्यूमेबल्स) की सप्लाई भी शामिल है। इस ऑर्डर को एक साल की अवधि में पूरा किया जाना है।

कंपनी को मध्य प्रदेश में इंदौर-देवास सेक्शन के NH-3 पर IDTL A और IDTL B फी प्लाजा के लिए भी यूजर फीस कलेक्शन एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह कॉन्ट्रैक्ट प्रतिस्पर्धी बोली और ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए मिला है। इसकी कुल कमर्शियल वैल्यू ₹219.07 करोड़ है और इसकी अवधि भी एक साल है। कंपनी ने बताया कि दोनों ऑर्डर घरेलू संस्थाओं से मिले हैं। इसके साथ ही, ऑर्डर देने वाली संस्थाओं में कंपनी के प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या किसी ग्रुप कंपनी की कोई हिस्सेदारी या हित नहीं है।

बता दें कि इनोविजन को लगातार NHAI ऑर्डर दे रहा है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी को आंध्र प्रदेश में NH-67 पर मंगपटनम फी प्लाजा पर यूजर फीस कलेक्शन के लिए 48.25 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवार्ड मिला था। कॉन्ट्रैक्ट में मुड्डानूर होते हुए ताड़ीपत्री-जम्मलामडुगु रूट शामिल है और इसमें आस-पास के टॉयलेट ब्लॉक की देखरेख, मेंटेनेंस के साथ-साथ इस्तेमाल होने वाली चीजों की सप्लाई भी शामिल है।

शेयर का परफॉर्मेंस

शेयर के 52 हफ्ते का हाई 468.60 रुपये है। वहीं, 245.10 रुपये शेयर के 52 हफ्ते का लो है। पिछले हफ्ते इस शेयर में 8.48% और पिछले दो हफ्तों में 10.42% की बढ़त हुई है। हालांकि, पिछले महीने इसमें 1.41% और पिछले तीन महीनों में 4.70% की गिरावट आई है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़इस कंपनी को दनादन ऑर्डर दे रहा NHAI, शेयर ने मारी दहाड़, 18% उछला भाव