₹8501 करोड़ के मुनाफे के बावजूद इंफोसिस के शेयर क्रैश, रिकॉर्ड लो पर आया स्टॉक

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Infosys Share Price: मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹46,402 करोड़ हो गया। फिर भी शेयर आज क्रैश हो गया। जानिए वजहें और टार्गेट प्राइस…

₹8501 करोड़ के मुनाफे के बावजूद इंफोसिस के शेयर क्रैश, रिकॉर्ड लो पर आया स्टॉक

आईटी दिग्गज इन्फोसिस के शेयरों में शुक्रवार, 24 अप्रैल को भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर स्टॉक 6% से अधिक टूटकर ₹1,158.25 के 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए, लेकिन कमजोर भविष्य के संकेत ने निवेशकों का भरोसा हिला दिया।

इन्फोसिस पर अमेरिकी बाजार का भी दबाव

इंफोसिस का दबाव सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रहा। अमेरिकी बाजार में कंपनी का ADR भी करीब 4% गिरकर $12.94 तक आ गया। इससे साफ है कि ग्लोबल निवेशक भी कंपनी की निकट भविष्य की ग्रोथ को लेकर सतर्क हैं।

कैसा रहा इन्फोसिस का Q4 रिजल्ट

मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,033 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹46,402 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग लेवल पर EBITDA ₹9,743 करोड़ रहा और मार्जिन करीब 21% पर पहुंच गया।

डील्स और ऑर्डर बुक: तिमाही के दौरान कंपनी को 3.2 अरब डॉलर के बड़े डील्स मिले, जो गाइडेंस के भीतर तो हैं, लेकिन निचले स्तर पर रहे।

कमजोर गाइडेंस से बढ़ी चिंता

कंपनी ने FY27 के लिए 1.5% से 3.5% की ग्रोथ का अनुमान दिया है, जो कई निवेशकों की उम्मीद से कम है। हालांकि EBIT मार्जिन 20–22% के बीच बनाए रखने की बात कही गई है, लेकिन ग्रोथ को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

AI और डिमांड स्लोडाउन का असर

ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण कंपनियां लागत कम करने पर जोर दे रही हैं, जिससे आईटी कंपनियों की कमाई पर दबाव बढ़ रहा है। साथ ही, क्लाइंट्स खर्च को लेकर सतर्क हैं, जिससे नई डील्स की ग्रोथ धीमी हो रही है।

Infosys खरीदें, बेचें या करें होल्ड: कई ब्रोकरेज फर्म्स ने स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बनाए रखी है, लेकिन टार्गेट प्राइस में कटौती की है। उनका मानना है कि लंबी अवधि में कंपनी मजबूत बनी रहेगी, लेकिन निकट अवधि में ग्रोथ सीमित रह सकती है। हालांकि, इसके उलट मोतीलाल ओसवाल ने 1,450 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदारी की रेटिंग दोहराई है जो, करीब 17% की बढ़त दर्शाता है।

कंपनी ने किया है डिविडेंड का ऐलान: कंपनी ने FY26 के लिए ₹25 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इससे पहले ₹23 का इंटरिम डिविडेंड दिया जा चुका है, यानी कुल ₹48 प्रति शेयर का डिविडेंड मिलेगा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,