
4% चढ़ा इंफोसिस का शेयर, ‘मालिकों’ से जुड़ी आई एक बड़ी खबर
संक्षेप: Infosys Ltd Share Price: आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के शेयरों में आज गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह एक खबर को माना जा रहा है। इंफोसिस लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि प्रमोटर्स बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे।
Infosys Ltd Share Price: आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के शेयरों में आज गुरुवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह एक खबर को माना जा रहा है। इंफोसिस लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि प्रमोटर्स बायबैक में हिस्सा नहीं लेंगे।

बीएसई में इंफोसिस लिमिटेड के शेयर 1515 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में इंफोसिस लिमिटेड के शेयर 4.20 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1535.10 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।
सुधा मूर्ति और नंदन निलेकणी ने बनाई दूरी
22 अक्टूबर को इंफोसिस लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा था कि कंपनी के प्रमोटर्स नंदन निलेकणी, सुधा मूर्ति और अन्य 18000 करोड़ रुपये के बायबैक का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें, प्रमोटर्स का बायबैक में हिस्सा ना लेना कंपनी के आत्मविश्वास को दर्शाता है। वहीं, रिटेल निवेशक भी बायबैक में अपनी स्थिति बेहतर कर सकते हैं।
18000 करोड़ रुपये का बायबैक
इंफोसिस ने 18000 करोड़ रुपये के बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी 10 करोड़ शेयरों को वापस खरीद रही है। इसके लिए कंपनी ने 1800 रुपये प्रति शेयर कीमत तय की है। जोकि बुधवार की क्लोजिंग की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। बता दें, अभी तक इंफोसिस ने बायबैक का रेशियो, रिकॉर्ड डेट और अन्य तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
सितंबर के तिमाही के अंत तक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 14.30 प्रतिशत थी।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
बीते एक हफ्ते में इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 3.97 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि, पिछले एक साल में स्टॉक की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स में 6.40 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





