Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Infosys buyback price 1800 rupee 322 rupee high from friday closing record date
1800 रुपये में इंफोसिस खरीद रहा है अपना शेयर, मार्केट प्राइस से ₹322 अधिक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

1800 रुपये में इंफोसिस खरीद रहा है अपना शेयर, मार्केट प्राइस से ₹322 अधिक, रिकॉर्ड डेट नजदीक

संक्षेप: Infosys Share Price: इस हफ्ते शेयर बाजार में जिन कुछ कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की निगाह रहेगा उसमें इंफोसिस भी शामिल है। आईटी कंपनी इंफोसिस अपने शेयरों को वापस खरीद रही है। इस बायबैक का साइज 18000 करोड़ रुपये का है।

Sun, 9 Nov 2025 11:29 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Infosys Share Price: इस हफ्ते शेयर बाजार में जिन कुछ कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की निगाह रहेगा उसमें इंफोसिस भी शामिल है। आईटी कंपनी इंफोसिस अपने शेयरों को वापस खरीद रही है। इस बायबैक का साइज 18000 करोड़ रुपये का है। इंफोसिस ने बायबैक के लिए 14 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिन निवेशकों के पास इस दिन ही इंफोसिस के शेयर रहेंगे उन्हें ही बायबैक में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। बता दें, इससे पहले इंफोसिस ने 2022 में बायबैक किया था। तब से अब तक यह दूसरी बार है जब कंपनी अपने शेयरों को वापस खरीद रही है। तब कंपनी ने 9300 करोड़ रुपये के शेयरों को वापस खरीदा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बायबैक के लिए इंफोसिस की तरफ से 1800 रुपये प्रति शेयर कीमत तय की गई है। कुल 10 करोड़ शेयरों को वापस कंपनी खरीद रही है। जोकि इंफोसिस के 2.41 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

ये भी पढ़ें:PhysicsWallah से महामाया तक, इस हफ्ते खुल रहे हैं 6 कंपनियों के IPO

शेयर बाजारों में इंफोसिस के शेयरों की क्या स्थिति?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर कंपनी के शेयर 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1477.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। जोकि शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 322 रुपये अधिक है। इस साल अबतक इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में 21 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में इंफोसिस के शेयरों का भाव 18 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी आई है।

ये भी पढ़ें:पराग पारिख म्यूचुअल फंड ने बढ़ाई इन कंपनियों में हिस्सेदारी, लिस्ट में HDFC भी

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी?

इंफोसिस ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7364 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 13 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के रेवन्यू में भी सितंबर तिमाही में इजाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई से सितंबर के दौरान इंफोसिस का रेवन्यू 44490 करोड़ रुपये रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।