
Infosys Buyback: बायबैक के ऐलान के बाद आज इंफोसिस के शेयरों को खरीदने की होड़, 2% चढ़ा भाव
Infosys Buyback: इंफोसिस के शेयरों में बायबैक के ऐलान का साफ असर दिख रहा है। कंपनी के शेयर 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1544.65 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ है। इंफोसिस (Infosys Share price) 10 करोड़ शेयर वापस खरीदने जा रही है।
Infosys Buyback: इंफोसिस के शेयरों में बायबैक के ऐलान का साफ असर दिख रहा है। कंपनी के शेयर 2.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1544.65 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ है। इंफोसिस (Infosys Share price) 10 करोड़ शेयर वापस खरीदने जा रही है। बायबैक दर्शाता है कि कंपनी लॉन्ग टर्म के कैश फ्लो और ग्रोथ को लेकर कॉन्फिडेंट है। बता दें, इंफोसिस के शेयरों में बीते एक साल में 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी 4.63 प्रतिशत और 3 साल में महज 2.17 प्रतिशत का रिटर्न ही देने में सफल रही है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स की तुलना में भी काफी कम है।

कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा बायबैक
देश की दिग्गज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने बायबैक का ऐलान किया है। कंपनी 18000 करोड़ रुपये के शेयर वापस खरीदने का फैसला किया है। यह प्रक्रिया टेंडर रूट के जरिए की जाएगी। इंफोसिस लिमिटेड बायबैक के जरिए 10 करोड़ शेयर खरीदेगी। जोकि कंपनी के 2.41 प्रतिशत हिस्से के बराबर है। इंफोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को इस बायबैक के लिए 1800 रुपये प्रति शेयर के भाव भी ऐलान किया है। जोकि गुरुवार की क्लोजिंग की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है।
क्या होता है बायबैक
कंपनी के शेयहोल्डर्स के पास मौका होता है कि वह मार्केट प्राइस से अधिक की कीमत पर अपने शेयर कंपनी को बेच सके। यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए होता है। बायबैक का एक रिकॉर्ड डेट तय किया जाता है। जिनके पास उस दिन शेयर रहेंगे वही निवेशक अपने शेयर कंपनी को बेच पाएंगे।
5वीं बार इंफोसिस ने किया बायबैक का ऐलान
आईटी कंपनी ने पांचवी बार अपने शेयरों को वापस खरीदने जा रही है। 2017 में कंपनी ने 13000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। 2019 में 8260 करोड़ रुपये, 2021 में 9200 करोड़ रुपये के शेयरों को इंफोसिस ने बायबैक किया था। आखिरी बार कंपनी ने 2023 में 9300 करोड़ रुपये के शेयरों को वापस खरीदा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





