Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Infosys adr jump nearly 10 percent as FY26 growth guidance raised deal wins surge result detail here
इंफोसिस के ADR में 10% उछाल, सुस्त तिमाही नतीजे के बीच ये है पॉजिटिव अपडेट

इंफोसिस के ADR में 10% उछाल, सुस्त तिमाही नतीजे के बीच ये है पॉजिटिव अपडेट

संक्षेप:

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2.2 प्रतिशत घटकर 6,654 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 6,806 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

Jan 14, 2026 10:05 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विसेज कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट्स (ADR) में बंपर उछाल आया है। यह उछाल न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में आया। इस कंपनी का ADR लगभग 10% चढ़कर 19.20 डॉलर के आसपास पहुंच गया। दरअसल, इंफोसिस मैनेजमेंट ने पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए ग्रोथ गाइडेंस को पहले के 2–3% के दायरे से बढ़ाकर 3–3.5% कर दिया है। यह संकेत ऐसे समय आया है जब वैश्विक टेक्नोलॉजी सर्विस सेक्टर बीते कई तिमाहियों से सुस्त मांग, क्लाइंट्स की सतर्क खर्च नीति और फैसलों में देरी जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है। बता दें कि ADR का मतलब है इंफोसिस लिमिटेड के शेयरों का वह रूप जो अमेरिका के शेयर बाजार में ट्रेड होता है। इंफोसिस का ADR न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) में INFY नाम से सूचीबद्ध है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 2.2 प्रतिशत घटकर 6,654 करोड़ रुपये रहा। बेंगलुरु मुख्यालय वाली इस कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 6,806 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी का परिचालन राजस्व तिमाही में 8.89 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले 2024-25 की तीसरी तिमाही में 41,764 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के मुकाबले कंपनी का लाभ 9.6 प्रतिशत घटा जबकि राजस्व में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इंफोसिस ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान को स्थिर मुद्रा के आधार पर पहले के 2-3 प्रतिशत से बढ़ाकर 3-3.5 प्रतिशत किया है।

18,000 करोड़ रुपये का शेयर बायबैक

इंफोसिस ने इस अवधि में 18,000 करोड़ रुपये की अब तक की सबसे बड़ी शेयर बायबैक को पूरा किया और अंतरिम लाभांश का भुगतान किया। कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 5,043 बढ़कर 3,37,034 हो गई है। मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) जयेश संघराजका ने कहा कि कंपनी वित्त वर्ष 2025-26 में 20,000 प्रवेश स्तर की भर्ती की राह पर है, जिसमें से लगभग 18,000 को पहले ही नियुक्त किया जा चुका है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,