Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़InfoBeans Technologies share jumped over 165 Percent in 9 Month company board to consider bonus issue
बोनस शेयर बांटने की तैयारी में स्मॉलकैप कंपनी, 9 महीने में 165% चढ़ गए शेयर

बोनस शेयर बांटने की तैयारी में स्मॉलकैप कंपनी, 9 महीने में 165% चढ़ गए शेयर

संक्षेप:

स्मॉलकैप कंपनी इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की तैयारी में है। कंपनी का बोर्ड 22 जनवरी की बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। कंपनी के शेयर 9 महीने में 165% उछल गए हैं।

Jan 19, 2026 09:14 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मॉलकैप कंपनी इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की तैयारी में है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में करीब 2 पर्सेंट की तेजी के साथ 801.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 9 महीने में इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर पिछले 9 महीने में 165 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1030 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

22 जनवरी को है कंपनी की बोर्ड मीटिंग
इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज (InfoBeans Technologies) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की गुरुवार 22 जनवरी 2026 को बैठक है। इस बैठक में कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज का बोर्ड बोनस इश्यू के रेशियो पर फैसला करेगा। साथ ही, मीटिंग के दौरान चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजों को भी मंजूर करेगा। कंपनी का बोर्ड अगर बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी देता है तो यह पहला मौका होगा, जब इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटेगी।

ये भी पढ़ें:छोटकू शेयर में तेजी का तूफान, 15 दिन में 115% चढ़ा दाम, केडिया का भी जुड़ा नाम

9 महीने में 165% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर पिछले 9 महीनों में 165 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। स्मॉलकैप कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2025 को 302.10 रुपये पर थे। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयर 19 जनवरी 2026 को BSE में 801.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 96 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 83 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 3 महीने में इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 61 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इंफोबीन्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 18 अप्रैल 2017 को खुला था और यह 21 अप्रैल को बंद हुआ। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 58 रुपये था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।