ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 194 रुपये चल रहा GMP, खुलने जा रहा है IPO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इंडो-एमआईएम के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 194 रुपये के प्रीमियम पर हैं
  • कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जुलाई से खुल रहा है
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 485 रुपये है
Indo MIM IPO
इंडो एमआईएम के शेयर ग्रे मार्केट में 194 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Indo-MIM IPO: इंडो-एमआईएम का आईपीओ गुरुवार 23 जुलाई से दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। कंपनी के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं। इंडो-एमआईएम के शेयर ग्रे मार्केट में 194 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 जुलाई तक खुला रहेगा। इंडो-एमआईएम के आईपीओ का टोटल साइज 3811 करोड़ रुपये का है।

485 रुपये है शेयर का दाम, 40% पहुंच गया है GMP
इंडो-एमआईएम के आईपीओ (Indo-MIM IPO) में शेयर का दाम 485 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 194 रुपये या 40 पर्सेंट के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो इंडो-एमआईएम के शेयर 679 रुपये के करीब बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार 30 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 28 जुलाई को फाइनल होगा।

क्या करती है इंडो-एमआईएम?
इंडो-एमआईएम (Indo-MIM) की शुरुआत साल 1996 में हुई है। इंडो-एमआईएम मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए प्रिसिशन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने में ग्लोबल लीडर है। कंपनी मोड डिजाइन, टूलिंग, फिनिशिंग और असेंबली समेत इंड-टू-इंड सॉल्यूशंस ऑफर करती है। मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) के अलावा कंपनी इनवेस्टमेंट कॉस्टिंग, प्रिसिशन मशीनिंग, सेरामिक इंजेक्शन मोल्डिंग और 3D मेटल प्रिंटिंग जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज का भी इस्तेमाल करती है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 6400 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स बनाए, जिन्होंने ऑटोमोटिव, डिफेंस और एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा किया। 31 मार्च 2026 तक के डेटा के मुताबिक इंडो-एमआईएम के चीन, जर्मनी और अमेरिका में 3 सेल्स ऑफिसेज हैं। इसके अलावा, यूरोप और एशिया में कंपनी के सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स हैं। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 1100 से ज्यादा कस्टमर्स को सर्विसेज उपलब्ध कराई हैं। कंपनी 15 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज को ऑपरेट करती है।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
इंडो-एमआईएम (Indo-MIM) में आम निवेशक या रिटेल इनवेस्टर कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 30 शेयर हैं। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,550 रुपये का निवेश करना होगा। ग्रीन मीडोज इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड, कृष्णा चिवुकुला, कृष्णा चिवुकुला जूनियर, राज चिवुकुला और जगदंबा चंद्रशेखर कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 92.94 पर्सेंट है, जो कि आईपीओ के बाद 77.65 पर्सेंट रह जाएगी। कंपनी अपने आईपीओ में 45 रुपये का एंप्लॉयी डिस्काउंट दे रही है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 194 रुपये चल रहा GMP, खुलने जा रहा है IPO