Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Indigo sale into 2026 flight ticket booking opening price just 1499 rupees
सिर्फ ₹1499 में मिल रहा फ्लाइट का टिकट, 16 जनवरी तक करा सकते हैं बुकिंग, इंडिगो का ऐलान

सिर्फ ₹1499 में मिल रहा फ्लाइट का टिकट, 16 जनवरी तक करा सकते हैं बुकिंग, इंडिगो का ऐलान

संक्षेप:

इस सेल के तहत यात्री 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की चुनिंदा उड़ानों पर लागू होगा।

Jan 13, 2026 02:26 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indigo Sale: इंडिगो एयरलाइंस ने नए साल की शुरुआत में यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ‘सेल इंटू 2026’ नाम से न्यू ईयर सेल लॉन्च की है। यह ऑफर 13 जनवरी से 16 जनवरी तक टिकट बुकिंग के लिए खुला रहेगा। इस सेल के तहत यात्री 20 जनवरी से 30 अप्रैल 2026 के बीच यात्रा कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह ऑफर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की चुनिंदा उड़ानों पर लागू होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितनी है टिकट की कीमत

इंडिगो की इस सेल में घरेलू उड़ानों के एकतरफा टिकट ₹1,499 से शुरू हो रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर किराया ₹4,499 से मिल रहा है। प्रीमियम सुविधा वाले IndiGoStretch टिकट कुछ घरेलू रूट्स पर ₹9,999 से उपलब्ध हैं। इसके अलावा, दो साल तक के बच्चों के लिए घरेलू उड़ानों में सिर्फ ₹1 में टिकट दिया जा रहा है, बशर्ते बुकिंग इंडिगो के डायरेक्ट प्लेटफॉर्म से की जाए।

क्या है छूट

एयरलाइन ने यात्रियों के लिए अतिरिक्त सेवाओं पर भी भारी छूट दी है। 6E ऐड-ऑन पर 70% तक की छूट, प्रीपेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक की छूट और स्टैंडर्ड सीट सिलेक्शन पर 15% तक की छूट दी जा रही है। वहीं, ज्यादा लेगरूम चाहने वाले यात्रियों के लिए इमरजेंसी XL सीटें ₹500 से चुनिंदा घरेलू रूट्स पर उपलब्ध होंगी। यह ऑफर कम से कम 7 दिन पहले की गई बुकिंग पर मान्य होगा और सभी बुकिंग चैनल्स पर लागू रहेगा। यात्री इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, 6ESkai AI असिस्टेंट, व्हाट्सऐप और ट्रैवल पार्टनर प्लेटफॉर्म्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। कम बजट में हवाई सफर की योजना बना रहे लोगों के लिए यह सेल एक शानदार मौका मानी जा रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,