Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़indigo new flights after the crisis shares surge following ceo s message
संकट के बाद इंडिगो की नई उड़ान, सीईओ के संदेश से उछला शेयर

संकट के बाद इंडिगो की नई उड़ान, सीईओ के संदेश से उछला शेयर

संक्षेप:

IndiGo Share Price: आज इंडिगो का शेयर 4977 रुपये पर खुला और 5113 रुपये के डे हाई (12 बजे तक) पर पहुंच गया। पिछले 5 सेशन में यह साढ़े चार प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में 11 पर्सेंट टूटा है। जबकि, इस साल अब तक 11.14 पर्सेंट की बढ़त हासिल की है।

Dec 18, 2025 12:08 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IndiGo Share Price: इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर आज यानी 18 दिसंबर गुरुवार को लगभग 2 प्रतिशत चढ़कर 5,071 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। यह उछाल सीईओ पीटर एल्बर्स के कर्मचारियों को दिए गए "सबसे बुरा दौर अब पीछे रह गया है" के संदेश के बाद आया है। इससे पहले इस महीने एयरलाइन को भारी फ्लाइट्स कैंसिलेशन और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा था।

आज इंडिगो का शेयर 4977 रुपये पर खुला और 5113 रुपये के डे हाई (12 बजे तक) पर पहुंच गया। पिछले 5 सेशन में यह साढ़े चार प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है। हालांकि, पिछले एक महीने में 11 पर्सेंट टूटा है। जबकि, इस साल अब तक 11.14 पर्सेंट की बढ़त हासिल की है।

सीईओ का कर्मचारियों को संदेश

कर्मचारियों को एक वीडियो संदेश में, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा, "इस तूफान से गुजरते हुए, हमने फिर से अपने पंख पाए।" उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह सभी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे, लेकिन इंडिगो कर्मचारियों के रूप में वे एकजुट रहे।

तूफान में एकजुटता

एल्बर्स ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सभी ने एक-दूसरे का अटूट समर्थन किया। उन्होंने पायलटों, केबिन क्रू, एयरपोर्ट स्टाफ, ऑपरेशन्स कंट्रोल, कस्टमर सर्विस और सभी विभागों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि उनका सामूहिक समर्पण ही इंडिगो की रीढ़ है।

नेटवर्क बहाली और भविष्य की राह

एल्बर्स ने बताया कि इंडिगो ने अपना नेटवर्क आज 2,200 उड़ानों तक बहाल कर लिया है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने और जटिलता के बावजूद, इतने कम समय में स्थिति सामान्य करना उनकी टीमवर्क और ऑपरेटिंग सिद्धांतों की ताकत का प्रमाण है। अब इंडिगो तीन चीजों पर ध्यान केंद्रित करेगी, लचीलापन (रिजिलिएंस), मूल कारण का विश्लेषण (रूट कॉज एनालिसिस) और पुनर्निर्माण (रीबिल्डिंग)।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;