IndiGo की फ्लाइट हुई महंगी: अब घरेलू उड़ानों पर ₹1,300 तक का फ्यूल चार्ज

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • IndiGo Fare: घरेलू उड़ानों में अब दूरी के हिसाब से 375 से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर तक फ्यूल चार्ज देना होगा
  • अप्रैल में यह शुल्क 275 से 950 रुपये तक था
  • एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह स्थिति पर नजर रखेगी और ज़रूरत पड़ने पर उचित बदलाव करेगी
  • इंडिगो रोजाना 2,200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है

IndiGo flight
एयरलाइंस के ऑपरेटिंग खर्च में जेट फ्यूल का हिस्सा 40% तक होता है और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से उनके मुनाफे पर असर पड़ सकता है।

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में एक महीने में 14% से अधिक की बढ़ोतरी के बाद इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ा दिया है। एयरलाइन के मुताबिक ATF की कीमत पिछले एक दशक के हाई लेवल में पहुंच गई है और इससे ऑपरेशन लागत पर दबाव बढ़ा है। घरेलू उड़ानों में अब दूरी के हिसाब से 375 से 1,300 रुपये प्रति सेक्टर तक फ्यूल चार्ज देना होगा। अप्रैल में यह शुल्क 275 से 950 रुपये तक था। एयरलाइन ने यह भी कहा कि वह स्थिति पर नजर रखेगी और ज़रूरत पड़ने पर उचित बदलाव करेगी। इंडिगो रोजाना 2,200 से ज्यादा फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

IndiGo की ऑपरेटर कंपनी इंटर ग्लोब एविएशन के शेयर 5 अक्टूबर यानी आज दोपहर करीब 2:00 बजे BSE पर ₹4,930 पर कारोबार कर रहे थे, जो पिछले बंद भाव से 0.18% ऊपर था।

घरेलू उड़ानों पर पुराना और नया फ्यूल चार्ज
दूरी किलो मीटर मेंपुराना चार्ज रुपये मेंनया चार्ज रुपये में
0 से 500 275375
501 से 1000400600
1001 से 1500600900
1501 से 20008001150
2000 से ऊपर950113

ANI की खबर के मुताबिक IndiGo ने कहा कि ईंधन लागत में हुई पूरी बढ़ोतरी की भरपाई के लिए इससे कहीं अधिक शुल्क बढ़ाना पड़ता, लेकिन ग्राहकों पर बोझ कम रखने के लिए कंपनी ने मामूली और नियंत्रित बढ़ोतरी की है।

रॉयटर्स के मुताबिक एयरलाइंस के ऑपरेटिंग खर्च में जेट फ्यूल का हिस्सा 40% तक होता है और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से उनके मुनाफे पर असर पड़ सकता है। इंडिगो को पहली तिमाही में 3.82 अरब रुपये का नुकसान हुआ। कंपनी ने मई में कहा था कि वह मार्जिन को सुरक्षित रखने के लिए फ्यूल की कीमतों की हेजिंग पर विचार करेगी।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी बढ़ा चार्ज

SAARC, 500 किमी तक: ₹1,000

SAARC, 501 किमी से अधिक: ₹3,000

दक्षिण-पूर्व एशिया: ₹5,500

GCC और मिडिल ईस्ट: ₹5,500

उत्तर और पूर्वी एशिया: ₹5,500

अफ्रीका: ₹6,000

यूरोप: ₹10,000

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IndiGo की फ्लाइट हुई महंगी: घरेलू उड़ानों पर ₹1300 तक का फ्यूल चार्ज