इंडिगो संकट के बीच इस एयरलाइन कंपनी को फायदा, शेयर खरीदने टूटे निवेशक, 9% चढ़ा भाव
Indigo Crisis: इंडिगो का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में हाहाकार मचा है। करीबन 500 फ्लाइट्स कैंसिल हो गए हैं। इस बीच, शुक्रवार के कारोबार में स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
Indigo Crisis: इंडिगो का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। देशभर में हाहाकार मचा है। करीबन 500 फ्लाइट्स कैंसिल हो गए हैं। इस बीच, शुक्रवार के कारोबार में स्पाइसजेट (SpiceJet) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। स्टॉक इंट्राडे ट्रेड में 9% चढ़कर ₹33 के हाई तक पहुंच गया। यह उछाल सीधे तौर पर इंडिगो की बड़े पैमाने पर हुई फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी से जुड़ा माना जा रहा है। दूसरी ओर, जीएमआर एयरपोर्ट्स के शेयरों में दबाव दिखा और यह 2% गिरकर ₹101 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।
क्या है डिटेल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिगो ने 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट पर 220 से अधिक, बेंगलुरु में 100 से ज्यादा, और हैदराबाद में 90+ फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। कई अन्य एयरपोर्ट्स पर भी कैंसिलेशन और डिले रिपोर्ट किए गए। इंडिगो बीते कुछ दिनों से कैबिन क्रू की कमी और ऑपरेशनल दिक्कतों से जूझ रही है। इसके बीच स्पाइसजेट के शेयरों में ट्रेडिंग वॉल्यूम भी 1.03 गुना बढ़ गया।
शेयरों के हाल
पिछले 12 महीनों में स्पाइसजेट के शेयर करीब 48% ऊपर रहे हैं, हालांकि फिलहाल यह अपने 50-डे और 200-डे SMA — ₹34 और ₹40 — से नीचे ट्रेड कर रहा है। इसके मुकाबले जीएमआर एयरपोर्ट्स ने पिछले एक साल में 20% की बढ़त दर्ज की है और अब यह अपने 50-day SMA ₹95 और 200-day SMA ₹87 के ऊपर बना हुआ है। बाजार विशेषज्ञ इसे निवेशकों की सुरक्षित दांव वाली रणनीति मान रहे हैं।
इंडिगो के शेयर में भारी गिरावट
उधर, इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में दबाव बढ़ा और यह 3% गिरकर ₹5,270 के इंट्रा डे लो पर आ गया। कंपनी ने DGCA से ऑपरेशनल राहत की मांग की है, क्योंकि पायलटों के नए ड्यूटी-ऑवर नियमों के चलते एयरलाइन को दिक्कतें आ रही हैं। DGCA फिलहाल इंडिगो के उस अनुरोध की समीक्षा कर रहा है, जिसमें उसने नाइट ड्यूटी से जुड़े नए नियमों (खासकर 12 AM से 6 AM के बीच लैंडिंग की सीमा) में अस्थायी छूट मांगी है।





