
IndiGo पर सरकार ने लिया कड़ा एक्शन, 10% फ्लाइट्स की कटौती का निर्देश, CEO कल फिर होंगे पेश
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए तय फ्लाइट्स में10 प्रतिशत कटौती का निर्देश दिया है। सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी।
IndiGo Crisis: इंडिगो पर सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए तय फ्लाइट्स में 1-10 प्रतिशत कटौती का निर्देश दिया है। सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके यह जानकारी दी। बता दें, पायलट रोस्टर प्लानिंग से जुड़े नियमों की वजह से इंडिगो को पिछले कुछ दिनों में 2000 फ्लाइट्स को कैंसिल करना पड़ा था।
कल फिर से पेश होंगे CEO
बुधवार को एक बार फिर से इंडिगो के सीईओ को सिविल एविशन मिनिस्ट्री ने पेश होने के लिए कहा है। मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को बताया है कि इंडिगो के सीईओ ने मंत्रालय को दी जानकारी में कहा है कि 6 दिसंबर तक कैंसिल की गई सभी फ्लाइट्स का पैसा रिफंड कर दिया गया है।
यह निर्देश ऐसे समय में आया जब मंगलवार की सुबह की कंपनी डीजीसीए ने इंडिगो को अपने ऑपरेशंस में 5 प्रतिशत की कटौती का निर्देश दिया था। बता दें, डीजीसीए ने इस विंटर सीजन के लिए हर हफ्ते 15014 फ्लाइट्स की मंजूरी दी है। पिछले महीने कंपनी ने 951 उड़ानों को रद्द कर दिया था। जबकि कंपनी को 64346 फ्लाइट्स की मंजूरी मिली थी।
इंडिगो ने मंगलवार को दावा किया कि उनके ऑपरेशंस के एक बार फिर से सामान्य हो चुके हैं।
कंपनी के सीईओ ने क्या कहा?
इंडिगो के सीईओ ने आज मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है। पीटर एलबर्स ने दावा किया कि इंडिगो के विमानों का संचालन फिर से सामान्य हो चुका है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 10 से 15 दिसंबर के बीच स्थिति सामान्य होगी। हालांकि, मंगलवार को भी बड़ी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल हुई है। जिसकी वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार 400 से अधिक फ्लाइट्स आज कैंसिल हुई हैं।
इंडिगो की फ्लाइट्स में व्यवधान जारी रहने से भारत भर के हवाई अड्डों पर फंसे लाखों यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ान रद्द होने से अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित प्रमुख हवाई अड्डों पर अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु हवाई अड्डों से आने-जाने वाली 350 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल होने की सूचना है। आइए 9 दिसंबर की नवीनतम रद्द फ्लाइट्स की संख्या पर एक नजर डालते हैं।
दिल्ली एयरपोर्ट: 152 फ्लाइट्स कैंसिल — 76 आगमन और 76 प्रस्थान
बेंगलुरु एयरपोर्ट: 121 फ्लाइट्स कैंसिल — 58 आगमन और 63 प्रस्थान
हैदराबाद एयरपोर्ट: 58 फ्लाइट्स कैंसिल — 14 आगमन और 44 प्रस्थान
मुंबई एयरपोर्ट: 31 फ्लाइट्स कैंसिल — 14 आगमन और 17 प्रस्थान
सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू किनारापू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को इंडिगो के संचालन का व्यापक आकलन करने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक हुई थी। इस समीक्षा बैठक में मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को उड़ान संचालन का जमीनी निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया था।
उड्डयन मंत्रालय ने कथित तौर पर उप सचिव, निदेशक और संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारियों को 9 दिसंबर को मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, गुवाहाटी, गोवा और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों का भौतिक रूप से दौरा कर समग्र स्थिति की समीक्षा और आकलन करने का निर्देश जारी किया है।
दैनिक उड़ानों में 5% की कटौती
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो का Extended winter program Schedule वापस ले लिया है। इसने एयरलाइन की दैनिक उड़ानों में 5% की कटौती की है और उन स्लॉट्स को प्रतिद्वंद्वी एयरलाइनों को दे दिया है। इनमें से करीब 70 नए स्लॉट एयर इंडिया को मिल सकते हैं। एयरलाइन को बुधवार (10 दिसंबर) शाम 5 बजे तक अपना संशोधित उड़ान योजना जमा करनी है।
नियामक ने कहा, "एयरलाइन ने इन कार्यक्रमों (शीतकालीन कार्यक्रम के लिए 15,014 साप्ताहिक उड़ानें) को कुशलतापूर्वक संचालित करने की क्षमता प्रदर्शित नहीं की है।" इसलिए, उसे सभी क्षेत्रों में, विशेष रूप से अधिक मांग वाली, अधिक आवृत्ति वाली उड़ानों पर कार्यक्रम में 5% की कटौती करने और किसी एक क्षेत्र पर केवल इंडिगो की एकल उड़ान संचालन से बचने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश एयरलाइन के जवाबदेह प्रबंधक को जारी किया गया है।
यह कदम पिछले एक हफ्ते में इंडिगो द्वारा 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द करने के बाद आया है, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं। एयरलाइन ने कई "अप्रत्याशित परिचालन चुनौतियों" का हवाला दिया, जिनमें मुख्य रूप से उड़ान ड्यूटी समय सीमा (FDTL) के नए नियमों से उत्पन्न चालक दल की कमी शामिल है।
डीजीसीए की सख्त कार्रवाई का आश्वासन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है। उन्होंने एयरलाइन से जवाब मांगा है और जवाब आने के बाद आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे।विस्तृत जांच शुरूमंत्री ने बताया कि इंडिगो की उड़ान रद्द होने की पूरी जांच अगले 15 दिनों में पूरी की जाएगी। जांच के बाद ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इंडिगो के शीर्ष अधिकारी बुलाए गए
इंडिया टुडे के अनुसार, इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Pieter Elbers समेत अन्य शीर्ष अधिकारी डीजीसीए की उच्च स्तरीय समिति के समक्ष पेश होंगे।
कड़ी नागरिक उड्डयन नियमावली लागू
सरकार का कहना है कि प्रभावित यात्रियों के लिए सख्त नागरिक उड्डयन नियम लागू हैं, जिन्हें एयरलाइनों को मानना अनिवार्य होगा। इंडिगो के तकनीकी समस्याओं की भी जांच की जा रही है। सरकार का लक्ष्य देश में वैश्विक स्तर के उड़ान संचालन मानक लाना है।
खोया हुआ सामान वापस पहुंचाने का प्रयास
मंत्री ने बताया कि कुल 9,000 खोए हुए बैग में से 6,000 बैग यात्रियों को दे दिए गए हैं, बाकी जल्द ही वितरित किए जाएंगे। दिसंबर के पहले आठ दिनों में लगभग 7.31 लाख टिकटों पर ₹745 करोड़ के रिफंड भी दिए गए हैं।
शेयर बाजार में प्रभाव
इंडिगो के शेयरों की कीमत में गिरावट आई है। बीते सोमवार को शेयर करीब 8.7% तक गिर गए और मंगलवार को भी 4,881 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर खुला। दोपहर दो बजे के करीब यह 1 पर्सेंट से अधिक गिरावट के साथ 4868 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
मूडीज ने इंडिगो की रेटिंग घटाई
विश्व प्रसिद्ध क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने इंडिगो की श्रमिक पूंजी रेटिंग को 3 से 4 कर डाउनग्रेड किया है। इसका कारण एयरलाइन में धीमी भर्ती प्रक्रिया और पायलटों की मजबूत सामूहिक शक्ति को बताया गया है, जो इसके संचालन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है।
इंडिगो का दावा-पूर्ण नेटवर्क संचालन बहाल
इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को अपना पूरा नेटवर्क फिर से शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा कि उसने अपनी उड़ान सेवाओं को स्थिर कर लिया है और शुक्रवार को उसका समय पर प्रदर्शन (ऑन-टाइम परफॉर्मेंस) 91% रहा। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि वह अपने नेटवर्क को सामान्य स्तर पर चला रही है और भविष्य में होने वाली किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए तैयार है।





