Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़indigo ceo pieter elbers summoned again on friday 4 member dgca committee to question him check detail
इंडिगो संकट: डीजीसीए ने CEO को फिर किया तलब, इस बार 4 अधिकारी पूछेंगे सवाल

इंडिगो संकट: डीजीसीए ने CEO को फिर किया तलब, इस बार 4 अधिकारी पूछेंगे सवाल

संक्षेप:

इंडिगो सीईओ पीटर एल्बर्स को डीजीसीए ने एक बार फिर से तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से डीजीसीए के अधिकारियों ने गुरुवार को एयरलाइन के मुख्यालय से इंडिगो के संचालन, रिफंड और अन्य प्रक्रियाओं की निगरानी शुरू कर दी है।

Dec 11, 2025 09:27 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indigo Crisis: विमानन नियामक डीजीसीए ने उड़ानों में जारी व्यवधान के मद्देनजर इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स को शुक्रवार को फिर से उसके समक्ष पेश होने को कहा है। दरअसल, डीजीसीए ने एल्बर्स को गुरुवार को तलब किया था और अब एक बार फिर शुक्रवार को अधिकारियों के समक्ष पेश होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार सदस्यों की एक टीम एल्बर्स से पूछताछ करेगी। रिपोर्ट की मानें तो निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से डीजीसीए के अधिकारियों ने गुरुवार को एयरलाइन के मुख्यालय से इंडिगो के संचालन, रिफंड और अन्य प्रक्रियाओं की निगरानी शुरू कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि पिछले सप्ताह संयुक्त महानिदेशक संजय ब्रह्मणे, उप महानिदेशक अमित गुप्ता, वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक कपिल मंगलिक और लोकेश रामपाल सहित चार सदस्यीय पैनल का गठन किया था, जिसे राहुल भाटिया के नियंत्रण वाली घरेलू एयरलाइन में व्यापक परिचालन व्यवधानों के मूल कारणों की पहचान करने का दायित्व सौंपा गया था।

इंडिगो ने जारी किया था आदेश

विमानन नियामक के बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक डीजीसीए कार्यालय के दो अधिकारियों, एक वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी और एक उप निदेशक को इंडिगो के कॉरपोरेट कार्यालय में तैनात किया जाएगा ताकि घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने की स्थिति, फंड वापसी की स्थिति, समय पर प्रदर्शन, नागर विमानन आवश्यकताओं के अनुसार यात्रियों को मुआवजा एवं सामान वापसी की निगरानी की जा सके।

आदेश के अनुसार, साथ ही डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारी 11 घरेलू हवाई अड्डों पर इंडिगो के संचालन का आकलन करने के लिए तत्काल मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे। सभी नियुक्त अधिकारी अगले दो से तीन दिन में अपने-अपने हवाई अड्डों का दौरा करेंगे और अपने दौरे के 24 घंटों के भीतर नयी दिल्ली स्थित डीजीसीए के उड़ान सुरक्षा विभाग के संचालन निदेशक को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

कब से चल रहा इंडिगो संकट?

इंडिगो ने कड़े सुरक्षा नियमों की योजना बनाने में विफल रहने के कारण देशभर में पिछले सप्ताह से हजारों उड़ानें रद्द की हैं। रद्द उड़ानों की संख्या पांच दिसंबर को चरम पर थी और उसके बाद से इसमें कमी आई है। विमानन कंपनी ने मंगलवार को कहा था कि उसका परिचालन स्थिर हो गया है और सामान्य स्तर पर लौट आया है। हालांकि उड़ानों के रद्द होने का सिलसिला जारी रहा और उसने पांच दिसंबर को एक ही दिन में रिकॉर्ड 1,600 उड़ानें रद्द कर दीं। वित्त वर्ष 2025-26 के शीतकालीन कार्यक्रम के तहत विमानन कंपनी प्रतिदिन 2,200 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही थी। इसे नागर विमानन मंत्रालय के 10 दिसंबर के आदेश के अनुसार पहले ही 10 प्रतिशत तक कम कर दिया गया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।