Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़indian overseas bank share jumps company q2 profit rises detail is here
24% बढ़ा मुनाफा, कम हुआ NPA; खबर से इस शेयर पर लपके निवेशक, ₹60 के नीचे भाव

24% बढ़ा मुनाफा, कम हुआ NPA; खबर से इस शेयर पर लपके निवेशक, ₹60 के नीचे भाव

संक्षेप:

  • आईओबी ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 24 प्रतिशत बढ़कर 777 करोड़ रुपये रहा है।

Thu, 17 Oct 2024 05:33 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indian Overseas Bank Share: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 24 प्रतिशत बढ़कर 777 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 625 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 8,484 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,935 करोड़ रुपये थी। बैंक की ब्याज आय सितंबर तिमाही में 6,851 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,821 करोड़ रुपये थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रॉस एनपीए में गिरावट

सितंबर, 2024 के अंत तक बैंक की ग्रॉस एनपीए घटकर कुल लोन पर 2.72 प्रतिशत रहीं। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 4.74 प्रतिशत था। इसी तरह, बैंक का नेट एनपीए घटकर 0.47 प्रतिशत रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के अंत में 0.68 प्रतिशत था। इससे खराब कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 71 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 1,121 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 17 प्रतिशत से बढ़कर 17.45 प्रतिशत हो गया।

रॉकेट बन गया शेयर

इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयर की बात करें तो 55.92 रुपये पर था। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 2.42% बढ़कर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 56.51 रुपये पर थी। फरवरी 2024 में शेयर 83.80 रुपये के स्तर तक पहुंचा था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, 26 अक्टूबर 2023 में शेयर की कीमत 36.65 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो बैंक में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 96.38 फीसदी की है। पब्लिक शेयरहोल्डर्स की हिस्सेदारी 3.62 फीसदी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।