इस चर्चित बैंक ने कारोबार पर दिया अपडेट, अब फोकस में रहेगा ₹34 वाला शेयर

Feb 14, 2026 09:34 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने स्टार्टअप बैंकिंग शाखाओं की शुरुआत की है। इस नए अपडेट के बाद अब सोमवार को बैंक के शेयर में भी हलचल की उम्मीद है। बीएसई पर शेयर 34.85 रुपये का है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को 1.11% टूटकर बंद हुआ।

इस चर्चित बैंक ने कारोबार पर दिया अपडेट, अब फोकस में रहेगा ₹34 वाला शेयर

Indian overseas bank share price: सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने स्टार्टअप बैंकिंग शाखाओं की शुरुआत की है। इसी के साथ बैंक ने अपने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क को मजबूत किया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस नए अपडेट के बाद अब सोमवार को बैंक के शेयर में भी हलचल की उम्मीद है। बीएसई पर शेयर 34.85 रुपये का है। एक दिन पहले के मुकाबले शुक्रवार को 1.11% टूटकर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का लो 33.01 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 48.65 रुपये है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 92.44 फीसदी की हिस्सेदारी है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 7.56 फीसदी की है।

आईओबी ग्राम की शुरुआत

जानकारी के मुताबिक चेन्नई स्थित मुख्यालय वाले इस बैंक ने अपना ग्रामीण संपर्क कार्यक्रम 'आईओबी ग्राम' शुरू किया, जिसके तहत तमिलनाडु के 14 जिलों और केरल के तिरुवनंतपुरम में 90 ग्राम पंचायतों को अपनाया गया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की पहलें आईओबी के भविष्य के अनुकूल दृष्टिकोण को दर्शाती हैं, जिसमें प्रौद्योगिकी, ग्रामीण पहुंच और सहयोग को मिलाकर नागरिकों, उद्यमियों और समुदायों की बदलती जरूरतों को पूरा किया जाता है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

इंडियन ओवरसीज बैंक ने दिसंबर 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बड़ा मुनाफा हासिल किया। इस दौरान बैंक का मुनाफा 56.2 प्रतिशत बढ़कर 1,365 करोड़ रुपये हो गया। बैंक के मुनाफे में यह उछाल फंसे हुए कर्जों में कमी और मुख्य व्यवसाय में सुधार के कारण आया है। इस बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में 874 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। तिमाही के दौरान उसकी कुल आय पिछले साल की समान अवधि के 8,409 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,672 करोड़ रुपये हो गई।

बैंक का परिचालन लाभ दिसंबर 2024 तिमाही के 2,266 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,603 करोड़ रुपये हो गया। ब्याज आय भी 7,112 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,172 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय 18 प्रतिशत बढ़कर 3,299 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 2,789 करोड़ रुपये थी।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की ग्रॉस एनपीए दिसंबर 2025 के अंत तक घटकर कुल लोन का 1.54 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले 2.55 प्रतिशत थी। इसी तरह नेट एनपीए या फंसा हुआ कर्ज कम होकर 0.24 प्रतिशत पर आ गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;