महारत्न कंपनी 33वीं बार दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, 4 बार निवेशकों को मिला है बोनस शेयर

Mar 06, 2026 06:47 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share

Dividend Stock: महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

महारत्न कंपनी 33वीं बार दे रही है डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट तय, 4 बार निवेशकों को मिला है बोनस शेयर

Dividend Stock: महारत्न कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation Ltd) ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी की तरफ से रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। बता दें, कंपनी 33वीं बार शेयर बाजार में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। आइए डीटेल्स में जानते हैं कंपनी के विषय में ...

कंपनी ने 12 मार्च तय किया है रिकॉर्ड डेट

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर दो रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 12 मार्च की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड 5 अप्रैल 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

पहली बार कब दिया था डिविडेंड

महारत्न कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 9.5 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने 2025 में दो बार डिविडेंड दिया था। 2025 में आखिरी बार कंपनी की तरफ से 5 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर बांटा गया था।

4 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने पहली बार निवेशकों को 2009 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2016 और 2018 में भी कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दिया है। बता दें, 2022 में कंपनी ने 2 शेयर पर एक शेयर बोनस योग्य निवेशकों को दिया था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते 6 महीने में महारत्न कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल से आईओसी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 149 प्रतिशत का फायदा हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,