Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Indian gas exchange to launch ipo by december 2026 says MD and CEO
शेयर बाजार में इंडियन गैस एक्सचेंज की एंट्री, IPO के लिए बन गया प्लान

शेयर बाजार में इंडियन गैस एक्सचेंज की एंट्री, IPO के लिए बन गया प्लान

संक्षेप:

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) की IGX में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे घटाकर 25 प्रतिशत करना है। अब IGX यानी इंडियन गैस एक्सचेंज इस साल दिसंबर तक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला सकता है। इसके लिए प्लान तैयार हो गया है।

Jan 07, 2026 09:17 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Indian gas exchange ipo: प्राकृतिक गैस के लिए ऑनलाइन डिलीवरी आधारित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म इंडियन गैस एक्सचेंज यानी IGX इस साल दिसंबर तक आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला सकता है। इसके निदेशक और सीईओ, राजेश कुमार मेदिरत्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी। बता दें कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) की IGX में 47 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे घटाकर 25 प्रतिशत करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा कंपनी के सीईओ ने

मेदिरत्ता ने कहा कि इस आईपीओ को वर्ष 2025 में लाया जाना था, लेकिन हमने एक साल का समय-विस्तार मांगा है। अब यह दिसंबर 2026 से पहले होने की संभावना है। आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज 2026 की दूसरी तिमाही में पूंजी बाजार नियामक, सेबी के पास जमा किए जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शेयर बिक्री में 22 प्रतिशत तक इक्विटी शेयर की पेशकश किए जाने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने मूल्यांकन के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया। बता दें कि ब्रोकरेज कंपनियों ने आईजीएक्स का मूल्यांकन 2,200-3,000 करोड़ रुपये के बीच किया था। मूल्यांकन से थोड़ा अधिक प्रीमियम होने पर, 22 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री 600-700 करोड़ रुपये की हो सकती है।

पिछले महीने मिली मंजूरी

पिछले महीने, IEX ने एक्सचेंजों को बताया था कि उसके बोर्ड ने IGX को 10 रुपये फेस वैल्यू के शेयरों के लिए IPO की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। IEX ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था-यह IPO कुछ मौजूदा और योग्य शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल के जरिए किया जाएगा। यह बाजार की स्थितियों, जरूरी मंजूरियों, रेगुलेटरी क्लीयरेंस और अन्य बातों पर निर्भर करेगा।

इंडियन गैस एक्सचेंज के बारे में

यह एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के रूप में प्राकृतिक गैस के स्पॉट, फॉरवर्ड और डिलीवरी आधारित कॉन्ट्रैक्ट्स की सुविधा देता है। कैलेंडर वर्ष में एक्सचेंज पर गैस ट्रेडिंग वॉल्यूम में 62% की बढ़ोतरी हुई है और औसतन 5.4 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन गैस का कारोबार हो रहा है, जो देश की कुल खपत का करीब 2.75% है। एक्सचेंज का लक्ष्य 2029 तक बाजार हिस्सेदारी 5% और 2030 तक 7% करने का है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,