
बजट, नाटो से डिफेंस सेक्टर को मिल सकती है गुड न्यूज, इन 3 कंपनियों पर रखें नजर, मिला BUY टैग
Defence Stocks: भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि आने वाला साल इस सेक्टर के लिए अच्छा हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बजट, एक्सपोर्ट्स से इस सेक्टर की ग्रोथ को और बल मिल सकता है।
Defence Stocks: भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी के साथ ग्रोथ कर रहा है। ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल को उम्मीद है कि आने वाला साल इस सेक्टर के लिए अच्छा हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बजट, एक्सपोर्ट्स से इस सेक्टर की ग्रोथ को और बल मिल सकता है। बता दें, मोतीलाल ओसवाल ने 4 कंपनियों के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर भी अपनी रिपोर्ट में राय दी है।
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नए डील को लेकर चल रही बातचीत, हालिया डिफेंस अधिग्रहण काउंसिल अप्रूवल्स, एक्सपोर्ट्स और बजट से डिफेंस सेक्टर को मजबूती मिल सकती है।
बजट से बड़ी उम्मीदें
ब्रोकरेज हाउस ने उम्मीद जताई है कि लम्बे से समय से लंबित डिफेंस प्रोजेक्ट्स को बजट से आवंटन मिलने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024 से वित्त वर्ष 2026 के पहले 10 महीने तक कुल 7 ट्रिलियन रुपये के डिफेंस प्रोडक्ट्स का अप्रूवल मिल चुका है। ऐसे में बजट से इनसे अधिक आवंटन की उम्मीद की जा रही है।
रूस और यूक्रेन युद्ध की वजह नाटो देश भी अपना डिफेंस बजट बढ़ाने पर मजबूर हुए हैं। ऐसे में भारतीय डिफेंस कंपनियों के लिए यह भी एक अच्छा मौका है।
देशी कंपनियों का बोलबाला
डिफेंस बजट में कोविड से पहले देशी कंपनियों से 54 प्रतिशत की खरीदारी की जा रही थी। वहीं, वित्त वर्ष 2026 तक यह बढ़कर 75 प्रतिशत हो गया है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान 92 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्ट्स भारतीय कंपनियों को दिया गया था।
इन कंपनियों के लेकर बुलिश हैं एक्सपर्ट
ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और भारत डायनेमिक्स के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस ने क्रमशः 500 रुपये, 5800 रुपये और 2000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। वहीं, जेन टेक्नोलॉजी के शेयरों को ब्रोकरेज हाउस ने न्यूट्रल रेटिंग दी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





