मोदी की वापसी से शेयर बाजार गुलजार, 5 लाख करोड़ डॉलर के पार मार्केट कैप, निवेशक मालामाल

Jun 18, 2024 01:20 pm ISTVarsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share Share
Follow Us on

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी हुई है। इस नई सरकार के गठन ने शेयर बाजार को एक बार फिर गुलजार कर दिया है।

मोदी की वापसी से शेयर बाजार गुलजार, 5 लाख करोड़ डॉलर के पार मार्केट कैप, निवेशक मालामाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी हुई है। इस नई सरकार के गठन ने शेयर बाजार को एक बार फिर गुलजार कर दिया है। सेंसेक्स और निफ्टी हर दिन नई ऊंचाई को छु रहे हैं तो मार्केट कैपिटल के मामले में भी नया रिकॉर्ड बन रहा है। नई सरकार को लेकर निवेशकों के उत्साह का नतीजा ही है कि शेयर मार्केट कैपिटल पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर (5 लाख करोड़ डॉलर) के पार पहुंचा है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक देश का इक्विटी बाजार अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग की श्रेणी में शामिल हो गया है।

छह महीने में 1 ट्रिलियन डॉलर की बढ़त

बीते छह महीने में भारत के शेयर बाजार के मार्केट कैपिटल में $1 ट्रिलियन की बढ़त देखी गई है। बता दें कि 29 नवंबर 2023 को बीएसई 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैपिटल वाला सूचकांक था। यह 21 मई 2024 को 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में इतनी तेजी से बढ़त कभी नहीं देखी गई थी। साल 2007 में 1 ट्रिलियन डॉलर से 2 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप तक पहुंचने में करीब 10 साल लग गए। वहीं, साल 2021 में मार्केट कैप 3 ट्रिलियन डॉलर पर था।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्स्पर्ट का कहना है कि अधिकांश प्रमुख मंत्रियों के साथ नई सरकार का गठन मोटे तौर पर नीति निरंतरता की पुष्टि करता है। गोल्डमैन सैक्स के रणनीतिकार सुनील कौल ने कहा कि भारत असाधारण रूप से स्थिर मैक्रोइकॉनॉमिक्स वाला बाजार बना हुआ है और आय में वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है, जिससे शेयरों में तेजी आएगी।

हाल के वर्षों में लाखों युवा भारतीयों ने इक्विटी निवेश को प्राथमिकता दी है। आंकड़ों के अनुसार बैंकों और बीमाकर्ताओं सहित स्थानीय फंडों ने इस साल 26 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर खरीदे हैं। वहीं, विदेशियों ने लगभग 3.4 बिलियन डॉलर की बिकवाली की है। नोमुरा होल्डिंग्स इंक के एक रणनीतिकार चेतन सेठ ने कहा-चुनावों के नतीजों के बाद विदेशों में दिलचस्पी लौटनी शुरू हो गई है। मूल्यांकन संबंधी चिंताओं के कारण विदेशी लोग भारत का पर्याप्त हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,