Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़India Post Payments Bank signs MoU with EPFO for doorstep Digital Life Certificate services detail here
इंडिया पोस्ट ने EPFO के साथ किया समझौता, अब घर बैठे ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

इंडिया पोस्ट ने EPFO के साथ किया समझौता, अब घर बैठे ग्राहकों को मिलेगी ये सुविधा

संक्षेप:

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, ईपीएफओ पेंशनधारकों को उनके घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सर्विसेज प्रोवाइड करेगा। बता दें कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र पेंशनधारकों को हर साल सत्यापन के लिए कार्यालय आने के बजाय ऑनलाइन सत्यापन करने में मदद करता है।

Mon, 3 Nov 2025 10:44 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, ईपीएफओ पेंशनधारकों को उनके घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सर्विसेज प्रोवाइड करेगा। दोनों संगठनों के बीच इसको लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस सहयोग के तहत, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) अपने 1.65 लाख से अधिक डाकघरों और तीन लाख डाक सेवा प्रदाताओं (डाकिया और ग्रामीण डाक सेवक) के व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाएगा, जो बैंकिंग उपकरणों से लैस हैं। ये उपकरण चेहरे की पहचान तकनीक और ‘फिंगरप्रिंट’ बायोमेट्रिक सत्यापन की डिजिटल प्रक्रिया के लिए उपयोग किए जाते हैं ताकि ईपीएफओ पेंशनधारकों को उनके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में सहायता मिल सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हर साल जरूरी है सत्यापन

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 के तहत अपने पेंशनधारकों को घर पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सेवाएं प्रदान करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ बता दें कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) पेंशनधारकों को हर साल सत्यापन के लिए कार्यालय आने के बजाय ऑनलाइन सत्यापन करने में मदद करता है। इससे उन्हें पारंपरिक कागज-आधारित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक शाखाओं या ईपीएफओ कार्यालयों में जाने की जरूरत समाप्त हो जाती है।

2020 में डोरस्टेप सेवा शुरू की गई

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने जीवन प्रमाण पत्र जारी करने में लगने वाले समय को कम करने के लिए आधार सक्षम बायोमेट्रिक सत्यापन का उपयोग करके पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनाने को 2020 में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की डोरस्टेप सेवा शुरू की थी। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए ईपीएफओ पेंशनधारकों को अपने डाकिया या ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क करना होगा या अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा, आधार से जुड़े चेहरे के प्रमाणीकरण या फिंगरप्रिंट बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए आधार संख्या और पेंशन विवरण प्रदान देना होगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।