Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़India gdp forecast grow in fy26 amid global uncertainties before union budget
7.4% की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी, बजट से पहले GDP पर सरकार का आया अनुमान

7.4% की दर से बढ़ेगी इकोनॉमी, बजट से पहले GDP पर सरकार का आया अनुमान

संक्षेप:

आम बजट से पहले केंद्र सरकार ने देश की जीडीपी पर अग्रिम अनुमान लगाया है। मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस ग्रोथ, अच्छी घरेलू खर्च, फिक्स्ड एसेट्स में मजबूत निवेश के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.4% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Jan 07, 2026 04:56 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आम बजट से पहले केंद्र सरकार ने देश की जीडीपी पर अग्रिम अनुमान लगाया है। आधिकारिक डेटा के अनुसार, मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस ग्रोथ, अच्छी घरेलू खर्च और फिक्स्ड एसेट्स में मजबूत निवेश के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.4% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह वित्त वर्ष 2024-25 के 6.5 प्रतिशत से अधिक है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा मंत्रालय ने?

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी अग्रिम अनुमानों के मुताबिक, विनिर्माण और निर्माण क्षेत्रों में वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान करीब सात प्रतिशत की वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है। हालांकि, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों और बिजली, गैस, जल आपूर्ति, अन्य जन केंद्रित सेवा में चालू वित्त वर्ष के दौरान वृद्धि अपेक्षाकृत मध्यम रहने का अनुमान है।

इस अनुमान से पता चला है कि नॉमिनल टर्म्स में, चालू वर्ष के दौरान भारत की GDP में 8% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। सरकार टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन ग्रोथ के साथ-साथ नॉमिनल GDP के संदर्भ में राजकोषीय घाटे, टैक्स उछाल और केंद्र सरकार के कर्ज के मैक्रो रेश्यो के बारे में भी अनुमान लगाती है। बता दें कि ये आंकड़े FY27 के केंद्रीय बजट की गणना का आधार बनेंगे।

रिजर्व बैंक का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि मजबूत इंडस्ट्रियल ग्रोथ, अच्छी खेती की पैदावार और ग्रामीण मांग के अलावा शहरी खपत में सुधार के कारण इस साल भारत की GDP रियल टर्म्स में 7.3% बढ़ने की उम्मीद है। RBI ने दिसंबर तिमाही में 7% और मार्च तिमाही में 6.5% ग्रोथ का अनुमान लगाया था। दरअसल, सितंबर तिमाही के मजबूत प्रदर्शन से इस साल ग्रोथ की उम्मीदें बढ़ी हैं। बीते दिनों मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि साल की पहली छमाही में 8% की मजबूत ग्रोथ और स्ट्रक्चरल सुधारों के मिले-जुले असर के कारण इस फाइनेंशियल ईयर में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% या उससे ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,