Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़India economy grow what says moody what impact on trump tariffs know here
अगले साल 6.5% की दर से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी, ट्रंप टैरिफ का कितना असर, मूडीज ने बताया

अगले साल 6.5% की दर से बढ़ेगी देश की इकोनॉमी, ट्रंप टैरिफ का कितना असर, मूडीज ने बताया

संक्षेप:

रेटिंग एजेंसी मूडीज को उम्मीद है कि भारत जी-20 देशों के सदस्यों में से सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यह 2027 तक 6.5% की दर से बढ़ेगा जिसे घरेलू निर्यात और विविधीकरण का समर्थन प्राप्त मिलेगा।

Nov 13, 2025 02:40 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की अर्थव्यवस्था के 2025 में 7% और अगले वर्ष 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। मूडीज ने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक में कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि को मजबूत इंफ्रा स्ट्रक्चर पर खर्च और ठोस उपभोग से समर्थन मिल रहा है। हालांकि, निजी क्षेत्र व्यवसायिक पूंजीगत व्यय को लेकर सतर्क बना हुआ है। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि भारत जी-20 देशों के सदस्यों में से सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा। यह 2027 तक 6.5% की दर से बढ़ेगा जिसे घरेलू व निर्यात विविधीकरण का समर्थन प्राप्त मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान

कैलेंडर वर्ष 2025 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है जो 2024 के 6.7% से अधिक है। वास्तविक जीडीपी, आधार वर्ष 2011-12 पर आधारित होती है। कुछ उत्पादों पर 50% अमेरिकी शुल्क का सामना कर रहे भारतीय निर्यातकों ने निर्यात को पुनर्निर्देशित करने में सफलता हासिल की है। सितंबर में उनका कुल निर्यात 6.75% बढ़ा जबकि अमेरिका को निर्यात में 11.9% की गिरावट आई।

चीन के लिए अनुमान

चीन के लिए मूडीज ने अनुमान लगाया है कि 2025 उसकी में अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत बढ़ेगी जिसे सरकारी प्रोत्साहन और मजबूत निर्यात का समर्थन प्राप्त होगा। 2027 तक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि धीरे-धीरे घटकर 4.2% हो सकती है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जीडीपी की वृद्धि दर 2026 और 2027 में 2.5 एवं 2.6% के बीच रहने का अनुमान है जो 2025 के 2.6% और 2024 के 2.9% से कम है।

मूडीज ने कहा कि व्यापार के मोर्चे पर बढ़ते प्रतिबंधों, अनिश्चितता के साथ चीन और अमेरिका के अलग होने की संभावना बढ़ गई है लेकिन अन्य वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं अपने संबंधों को मजबूत कर सकती हैं। जी-20 अर्थव्यवस्थाओं में दृष्टिकोण व्यापक रूप से भिन्न हैं। सकारात्मक पक्ष यह है कि नई तकनीकें उत्पादकता बढ़ा सकती हैं लेकिन नौकरियों और उद्योगों को भी बाधित कर सकती हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।