Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़InCred Holdings files ipo draft prospectus with Sebi through confidential route detail here
इनक्रेड ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, गुपचुप तरीके से सेबी को जमा कराए दस्तावेज

इनक्रेड ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, गुपचुप तरीके से सेबी को जमा कराए दस्तावेज

संक्षेप: इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज ने आईपीओ के लिए गोपनीय तरीके से बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। इस आईपीओ से 4000 से 5000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं।

Sun, 9 Nov 2025 12:02 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

InCred Holdings IPO: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी) इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज की होल्डिंग कंपनी इनक्रेड होल्डिंग्स ने आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। दरअसल, कंपनी ने आईपीओ के लिए गोपनीय तरीके से बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। इस आईपीओ से 4000 से 5000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। इसमें लगभग 300 करोड़ रुपये का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी शामिल है। इस प्रस्ताव को कंपनी के बोर्ड ने जून 2025 में और शेयरधारकों ने अक्टूबर 2025 में मंजूरी दी थी। इस आईपीओ में एक नया इश्यू और बिक्री का प्रस्ताव, दोनों शामिल होंगे। अप्रैल में ब्लूमबर्ग ने बताया था कि इनक्रेड फाइनेंशियल सर्विसेज प्रस्तावित आईपीओ के लिए IIFL सिक्योरिटीज, कोटक महिंद्रा बैंक और नोमुरा होल्डिंग्स सहित संभावित सलाहकारों के साथ बातचीत कर रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2016 में वजूद में आई कंपनी

​बता दें कि इस कंपनी की भूपिंदर सिंह ने साल 2016 में स्थापना की थी। इनक्रेड ग्रुप में मुख्यतौर पर इनक्रेड फाइनेंस, इनक्रेड कैपिटल और इनक्रेड मनी शामिल है। जून में जेरोधा के सह-संस्थापक नितिन और निखिल कामथ ने इनक्रेड होल्डिंग्स में 250 करोड़ रुपये में अल्पमत हिस्सेदारी हासिल की। साल 2022 में इनक्रेड फाइनेंस का KKR इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ विलय हो गया और InCred फाइनेंस ब्रांड नाम से एक कंपनी बनी। कंपनी में मैनपाल समूह के अध्यक्ष रंजन पई, आरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के रवि पिल्लई, ड्यूश बैंक के एक शीर्ष कार्यकारी राम नायक और अन्य शामिल हैं। दिसंबर 2023 में कंपनी का मूल्यांकन एक अरब डॉलर से अधिक था।

कई फिनटेक कंपनियां रेस में

InCred की नियोजित सार्वजनिक लिस्टिंग ऐसे समय में हुई है जब कई फिनटेक कंपनियां भारतीय शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने का लक्ष्य बना रही हैं। ग्रो और पाइन लैब्स लिस्टिंग प्रक्रिया से गुजर रहे हैं जबकि फोनपे ने गोपनीय तरीके से सेबी के पास अपना ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस पहले ही दाखिल कर दिया है। डिजिटल लोन देने वाली स्टार्टअप किस्त ने अगस्त में अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।