ITR भरने की डेडलाइन को क्या आगे बढ़ाया गया? क्या है लेटेस्ट अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Income tax Return deadline updates: 31 जुलाई सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए आईटीआर भरने की आखिरी तारीख थी
  • सरकार ने अबतक डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया है
Income Tax Return 2026 Deadline
आईटीआर भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई थी। अब इनकम टैक्स रिटर्न जुर्माने के साथ भरा जा सकता है।

Income tax Return deadline updates: वेतन पाने वाले (ITR-1) और व्यक्तिगत आईटीआर (ITR-2) भरने वाले लोगों के पास इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की 31 जुलाई 2026 थी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से अबतक इस डेडलाइन को आगे बढ़ाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। तारीख आगे बढ़ाई जाए इसकी भी संभावना काफी कम ही है। बता दें, ITR-3 और ITR-4 को भरने की आखिरी तारीख में अभी समय है।

ई-वेरीफिकेशन क्या अब किया जा सकता है? (e-Verification last date)

अगर किसी भी टैक्यपेयर्स ने 31 जुलाई या उससे पहले आईटीआर भर दिया है तो उसके पास वेरीफिकेशन करने का अभी समय है। ऐसे टैक्सपेयर्स के पास 30 दिन का समय होता है। वो इस दौरान अपना ई-वेरीफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

5000 रुपये तक लग सकता है जुर्माना (ITR latest updates)

जो टैक्सपेयर्स 31 जुलाई तक आईटीआर किसी कारणवश नहीं भर पाए हैं वो इस प्रक्रिया को जुर्माना राशि के साथ पूरा कर सकते हैं। अब 5000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। बता दें, जुर्माना आप किस कैटगरी में आते हैं इस पर निर्भर करेगा।

पिछले 5 सालों के ट्रेंड क्या कह रहे हैं? (ITR News)

1-एसेसमेंट ईयर 2021-22 में

पिछले कुछ सालों में सिर्फ इसी एसेसमेंट ईयर के दौरान टैक्सपेयर्स को राहत मिली थी। कोविड-19 की वजह से नॉन ऑडिट टैक्सपेयर्स के लिए पहले टाइमलाइन को 31 जुलाई से बढ़ाकर 30 सितंबर किया गया था। उसके बाद 31 दिसंबर तक डेडलाइन बढ़ा दी गई थी।

2-एसेसमेंट ईयर 2022-23

सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को इस साल कोई राहत नहीं मिली थी। बिजनेस और प्रोफेशनल्स को डिपार्टमेंट की तरफ से छूट मिली थी। ऑडिट रिपोर्ट की डेडलाइन को 7 अक्टूबर 2022 तक बढ़ा दिया गया था।

3- एसेसमेंट ईयर 2023-24

इस बार टैक्सपेयर्स को कोई भी राहत नहीं दी गई थी। 31 जुलाई ही इस साल आईटीआर भरने की आखिरी तारीख थी।

4- एससेमेंट ईयर 2024-25

सैलरी पाने वाले कुछ कर्मचारियों को इस साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने राहत दी थी। ऑडिट प्रोविजन के अंदर आने वाले टैक्स पेयर्स को यह राहत मिली थी। इन टैक्स पेयर्स के पास 7 अक्टूबर 2024 तक ऑडिट रिपोर्ट को जमा करने का समय मिला था।

5- एसेसमेंटम ईयर 2025-26

पिछले साल टैक्सपेयर्स को राहत मिली थी। सरकार 31 जुलाई से तारीख को आगे बढ़ाते हुए 15 सितंबर 2025 कर दिया था। इसके बाद एक बार फिर से डेडलाइन एक दिन बढ़ाकर 16 सितंब 2025 कर दिया था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।