ITR 2026: अब सिर्फ 24 रुपये में फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न! फोनपे-जियो फाइनेंस लेकर आए ऑफर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Income Tax Return 2026: अगर अभी तक आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है
  • अब आईटीआर फाइल करने के लिए सिर्फ इनकम टैक्स पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी
ITR 2026: अब सिर्फ 24 रुपये में फाइल करें इनकम टैक्स रिटर्न! फोनपे-जियो फाइनेंस लेकर आए ऑफर्स

Income Tax Return 2026: अगर अभी तक आपने इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आईटीआर फाइल करने के लिए सिर्फ इनकम टैक्स पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। फोनपे (PhonePe) और जियो फाइनेंस ने अपने ऐप में ही ITR फाइलिंग की सर्विस शुरू कर दी है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 24 रुपये रखी गई है। यानी, आप सिर्फ 24 रुपये के खर्च में अपनी आईटीआर फाइल कर सकते हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर टैक्स एक्सपर्ट की मदद भी ले सकते हैं।

31 जुलाई है रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख

31 जुलाई की ITR फाइलिंग डेडलाइन से पहले फिनटेक कंपनियां फोनपे और जियो फाइनेंस टैक्सपेयर्स के लिए नई सर्विस शुरू की है। दोनों कंपनियों ने टैक्सबडी (TaxBuddy) के साथ पार्टनरशीप कर अपने ऐप के अंदर ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का ऑप्शन शुरू किया है। इससे यूजर्स को अलग से किसी वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी।

मोबाइल से फाइल कर सकते हैं रिटर्न

यह सर्विस सैलरी क्लास कर्मचारियों के अलावा प्रोफेशनल, बिजनेसमैन के लिए है। जिनकी इनकम में सैलरी के अलावा भी कमाई के ऑप्शन शामिल हैं। ऐसे मामलों में टैक्स फाइलिंग सामन्य मामलों की तुलना में थोड़ी मुश्किल होती है। जैसे बिजनेस इनकम, कैपिटल गेन, क्रिप्टोकरेंसी, फॉरेन इनकम, F&O ट्रेडिंग करने वाले टैक्सपेयर्स भी इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।

दोनों ऐप पर डू-इट-योरसेल्फ (DIY) और एक्सपर्ट की मदद से आईटीआर फाइल करने का ऑप्शन दे रहे हैं। बिना मदद के स्वयं आईटीआर फाइल करने वाले प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 24 रुपये है। वहीं, अगर आपकी टैक्स फाइलिंग मुश्किल है और आपको एक्सपर्ट की मदद चाहिए, तो उसके लिए अलग-अलग चार्ज यानी फीस देनी होगी।

सिर्फ 24 रुपये में फाइल करें आईटीआर

जियो फाइनेंस ने अपनी फीस का पूरी लिस्ट जारी कर दी है। सैलरीड लोगों के लिए प्लान 24 रुपये से 499 रुपये तक है। वहीं, कैपिटल गेन, क्रिप्टो या F&O इनकम वाले लोगों के लिए प्लान 99 रुपये से शुरू होता है। एक्सपर्ट की मदद से आईटीआर फाइल कराने की फीस 649 रुपये से शुरू होकर 2,924 रुपये तक है।

जीएसटी रिटर्न भी कर सकते हैं फाइल

जियो फाइनेंस ने इस सर्विस के साथ टैक्स प्लानिंग, पुराने और नए टैक्स रिजीम की तुलना, सेक्शन 80C और 80D के तहत डिडक्शन का अनुमान, ऑटोमैटिक डेटा इंपोर्ट और रिफंड ट्रैकिंग जैसे फीचर भी जोड़े हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर्स का डेटा सिर्फ आईटीआर फाइल करने तक सीमित नहीं है। टैक्स फाइलिंग के प्रोसेस को सेफ और आसान बनाना है।

वहीं, फोनपे ने आईटीआर फाइलिंग के साथ जीएसटी रिटर्न फाइल करने की सर्विस भी शुरू की है। यह फीचर फ्रीलांसर, छोटे कारोबारियों और जीएसटी रिटर्न फाइल करने वालों के काम आएगा।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।