Income Tax Return 2026: इस साल ITR-1 से ITR-4 तक आए हैं नए अपडेट्स, यहां फटाफट कर लें चेक

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Income Tax Return new updates: आईटीआर का फॉर्म जल्द ही ओपन हो जाएगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कुछ बदलाव किया है। टैक्सपेयर्स को इस नए अपडेट की जानकारी रखनी चाहिए। 

Income Tax Return 2026: इस साल ITR-1 से ITR-4 तक आए हैं नए अपडेट्स, यहां फटाफट कर लें चेक

Income Tax Return 2026: इनकम टैक्स रिटर्न एक बार फिर से शुरू हो रहा है। इस बार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कई बदलाव किए हैं। जिसकी वजह से प्रक्रिया काफी बदल चुकी है। हालांकि, यह और सरल हो गया है। जिसकी वजह से टैक्सपेयर्स को बहुत समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

टैक्सपेयर्स को लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन, बायबैक लॉस, फ्यचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग, इंट्राडे ट्रेडिंग, फॉरेन एसेट्स और हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के विषय में थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा। ITR, ITR-1, ITR-2, ITR-3 और ITR-4 फॉर्म का उपयोग टैक्सपेयर्स वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान की गई इनकम के लिए करेंगे। बता दें, अभी इनकम टैक्स पोर्टल खुला नहीं है।

1-इनकम टैक्स रिटर्न (ITR-1)

नौकरी पेशा कर्मचारी और पेंशनर्स जिसकी इनकम 50 लाख रुपये तक का है। वहीं, एक या दो घर और अन्य सोर्स से हुई कमाई भी इसमे शामिल है।

2- ITR-2

ऐसे व्यक्तिगत और HUF जिनकी आय किसी बिजनेस से ना हो। इसमें वो लोग भी शामिल हैं जिनके पास कैपिटल गेन्स और विदेशी संपत्तियां हैं। बता दें, इसमें अब और विस्तार से कैपिटल गेन्स को जोड़ दिया गया है। इसके अलावा बायबैक लॉस के लिए एक अलग जानकारी जोड़ी गई है।

3-ITR - 3

व्यक्तिगत और HUF जिनकी कमाई बिजनेस या फिर प्रोफेशंस से हो। इसमें ट्रेडर्स भी शामिल हैं। फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, इंट्रा-डे, कमोडिटी और करेंसी ट्रेडिंग के लिए अलग से जानकारी देनी होगी।

बिजनेस और हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए विस्तार से जानकारी देनी होगी। दूसरा पता और कॉन्ट्रैक्ट की आवश्यकता होगी।

4- ITR-4

छोटे व्यवसायी, प्रोफेशनल्स और ऐसे लोग जिनकी आय निर्धारित कर सीमा के अंदर हो।

2 घरों से होने वाली कंपनी को अब आय की अब अनुमति है। सेक्शन 112A के तहत लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स 1.25 लाख रुपये तक की आय को रिपोर्ट किया जा सकता है।

बैंक बैलेंस की जानकारी देना जरूरी हो गया है। इसके अलावा अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट और एड्रेस डीटेल्स देना होगा।

यह जानकारी tax2win के सीईओ और को फाउंडर अभिषेक सोनी ने इकनॉमिक टाइम्स के साथ साझा किया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,