ITR भरने का सीजन आया, इनकम टैक्स डिपोर्टमेंट ने जारी किया नोटिफिकेशन, डीटेल्स
ITR Updates: एक बार फिर से आईटीआर भरने का सीजन शुरू हो गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
ITR Updates: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीते हफ्ते सभी ITR फॉर्म का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एसेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए ITR Form 2, 3, 4, 5, 6 और 7 का नोटफिकेशन जारी हुआ है। इसके अलावा अपडेटेड आईटीआर रिटर्न्स का भी नोटिफिकेशन आ गया है। एक्सपर्ट ने टैक्स पेयर्स को अंतिम समय में आईटीआर फाइल करने से बचने की सलाह दी है। आइए समझते हैं कि कौन सा आईटीआर फॉर्म किसके लिए है। साथ ही ऑनलाइन ITR कैसे भर सकते हैं।
किसके लिए कौन सा फॉर्म है जरूरी?
ITR - 01 - 50 लाख रुपये तक की आय वाले व्यक्ति आईटीआर-1 के दायरे में आते हैं। एक नौकरी पेशा व्यक्ति जो एक घर से किराया भी कमाते हैं वो भी आईटीआर-1 के दायरे में हैं।
ITR- 02 - यह कोई भी व्यक्ति या फिर हिंदू अविभाजित परिवार भर सकता है। जोकि आईटीआर-1 के दायरे में नहीं आता है।
ITR- 03 - यह फार्म उन लोगों और HUF के लिए जो किसी बिजनेस या प्रोफेसन से पैसा कमा रहे हैं।
ITR- 04 - यह फार्म कोई भी रेसिडेंशियल/HUF/फर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे कि इनकी इनकम 50 लाख रुपये से अधिक ना हो।
ITR- 05 - यह फार्म कोई भी फर्म, लिमिटेड लाइबेलिटीज पार्टनरशिप, एसोशिएन ऑफ पर्सन्स, BOI आदि भर सकते हैं।
ऑनलाइन कैसे भर सकते हैं ITR?
जब भी ITR भरने जाएं तब आधार कार्ड, पैन कार्ड, फॉर्म 16, फॉर्म 16A और फॉर्म 26AS, कैपिटल गेन स्टेटमेंट्स और इनवेस्टमेंट प्रूफ तैयार रखें।
1-सबसे पहले टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर जाएं।
2- पैन, पासवर्ड और कैप्चा कोड के जरिए लॉगइन करें।
3- अब e file पर जाएं और वहां Income tax Return सिलेक्ट करें।
4- अब एसेसमेंट ईयर का चुनाव करें।
5- सभी डाटा को वैलिडेट करें और फिर उसके बाद उसे जमा कर दें।
6- आधार ओटीपी के जरिए ई-वेरीफाई जरूर करें।
ITR फाइल करने की अंतिम तिथि कब?
मौजूदा टैक्स ईयर के लिए कोई व्यक्ति 31 जुलाई 2026 तक आईटीआर भर सकता है। आईटीआर 3 और 4 भरने की आखिरी तारीख अगस्त 2026 है। जो टैक्स पेयर्स 31 जुलाई की डेडलाइन को मिस कर जाते हैं वो 31 दिसंबर तक ITR भर सकते हैं।
कितनी है देरी से भरने पर पेनाल्टी?
अगर कोई व्यक्ति जिसकी टैक्सेबल इनकम 5 लाख रुपये से अधिक है तो उसे देरी से आईटीआर भरने पर 5000 रुपये की पेनाल्टी देनी होगी।
अगर किसी व्यक्ति की टैक्सेबल इनकम 5 लाख रुपये या उससे कम है तब की स्थिति में 1000 रुपये की पेनील्टी देनी होगी।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


