Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़income tax 88 percent individual taxpayers shift to new regime cbdt chief rules out sunset clause for old regime
क्या पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म होने वाली है? CBDT के चेयरमैन ने दिया जवाब

क्या पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म होने वाली है? CBDT के चेयरमैन ने दिया जवाब

संक्षेप:

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि पुरानी टैक्स व्यवस्था को समाप्त करने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 86 प्रतिशत व्यक्तिगत करदाता नयी टैक्स प्रणाली में शामिल हो चुके हैं।

Feb 04, 2026 10:16 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते कुछ समय से पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म किए जाने की खबरें चल रही हैं। अब केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने कहा कि पुरानी टैक्स व्यवस्था को समाप्त करने की कोई योजना नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग 86 प्रतिशत व्यक्तिगत करदाता नयी कर प्रणाली में शामिल हो चुके हैं। आकलन वर्ष 2024-25 में यह आंकड़ा 75 प्रतिशत था। अग्रवाल ने यह भी कहा कि किसी विशेष टैक्स प्रणाली का चयन करदाताओं की मर्जी पर निर्भर करता है, लेकिन नयी प्रणाली को लेकर प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आईटीआर 1, 2, 3 और 4 शामिल

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा-आईटीआर 1, 2, 3 और 4 (व्यक्तिगत रूप से उपयोग किए जाने वाले आयकर रिटर्न फॉर्म) को मिलाकर देखें तो लगभग 86 प्रतिशत लोग नई टैक्स प्रणाली में शामिल हो चुके हैं। अग्रवाल ने कहा कि जहां तक ​​अनुमानित टैक्स मामलों का संबंध है, लगभग 97 प्रतिशत करदाता नयी टैक्स प्रणाली में शामिल हो चुके हैं। कंपनियों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत टैक्स अब नयी टैक्स प्रणाली में दर्शाई जा रही है। अनुमानित कर मामलों से तात्पर्य भारत के आयकर अधिनियम (धारा 44एडी, 44एडीए, 44एई) के अंतर्गत एक सरलीकृत कर निर्धारण योजना से है, जिसके तहत छोटे करदाता और पेशेवर अपने कारोबार का एक निश्चित प्रतिशत कर योग्य आय के रूप में घोषित कर सकते हैं। इससे उन्हें बही-खतों को बनाये रखने या लेखापरीक्षा की आवश्यकता नहीं रहती।

नज अभियान का असर

सीबीडीटी के 'नज' (मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए डेटा का गैर-हस्तक्षेपकारी उपयोग) अभियान के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में अग्रवाल ने कहा- इसके तहत पिछले दो वर्षों में 1.11 करोड़ से अधिक संशोधित और अपडेटेड रिटर्न दाखिल किए गए हैं और इसके माध्यम से सरकार ने लगभग 8,800 करोड़ रुपये का कर संग्रह प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि इस कुल राशि में पिछले वर्ष करदाताओं द्वारा अपने संशोधित रिटर्न में वापस लिए गए 1,750 करोड़ रुपये के रिफंड दावे भी शामिल हैं। अग्रवाल ने कहा- हमने 'नज' अभियान के माध्यम से करदाताओं को यह बताया और समझाया कि हमने क्या देखा है। आप दोबारा समीक्षा करना चाहते हैं और उसके बाद 1,750 करोड़ रुपये के रिफंड दावों को कम कर दिया गया है।

बता दें कि'नज' अभियान के तहत आयकर विभाग आंकड़ों का विश्लेषण कर संदेश और ईमेल भेजकर करदाताओं को स्वेच्छा से आयकर रिटर्न में सुधार के लिए कहता है। सीबीडीटी की इस पहल के तहत एसएमएस और ईमेल के माध्यम से करदाताओं को अघोषित विदेशी संपत्तियों या संभावित गलत रिपोर्टिंग से संबंधित आयकर रिटर्न में स्वेच्छा से सुधार करने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह दंडात्मक कार्रवाई के बजाय स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देता है

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,