Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़in venezuela you can buy 3 liters of petrol for the price of one cup of tea in India
भारत में 1 कप चाय की कीमत में वेनेजुएला में मिल रहा 3 लीटर पेट्रोल

भारत में 1 कप चाय की कीमत में वेनेजुएला में मिल रहा 3 लीटर पेट्रोल

संक्षेप:

वेनेजुएला दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 3.15 रुपये है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक इससे सस्ता पेट्रोल केवल ईरान (2.57 रुपये) और लीबिया ( 2.49 रुपये) में है।

Jan 08, 2026 08:14 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा प्रमाणित कच्चा तेल भंडार है। यह सऊदी अरब और ईरान जैसे देशों से भी अधिक है। वहीं, वेनेजुएला दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 3.15 रुपये है यानी भारत में एक कप की चाय की कीमत जहां 10 रुपये है, इसमें 3 लीटर पेट्रेल आ जाएंगे। ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक इससे सस्ता पेट्रोल केवल ईरान (2.57 रुपये) और लीबिया ( 2.49 रुपये) में है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमेरिकी ऊर्जा सूचना प्रशासन (ईआईए) के अनुसार, वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल कच्चे तेल का विशाल भंडार है, जो दुनिया के कुल भंडार का लगभग पांचवां हिस्सा है। वेनेजुएला के ओरिनोको बेल्ट वाले क्षेत्र में अधिकांश तेल है, 55,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

डीजल बनाने के लिए सबसे उपयुक्त

दरअसल, वेनेजुएला का तेल अतिरिक्त भारी और सोर (अधिक सल्फर वाला) वाला होता है, जो डीजल बनाने के लिए सबसे उपयुक्त है। इसे बेचने योग्य बनाने के लिए हल्के तेल के साथ मिलाना पड़ता है, जिससे यह वैश्विक सप्लाई चेन का एक अनिवार्य हिस्सा बन जाता है। दुनिया की कई बड़ी रिफाइनरियां जैसे अमेरिका के गल्फ कोस्ट और भारत की रिलायंस/नायरा रिफाइनरियां ऐसे भारी तेल को प्रोसेस करने के लिए विशेष रूप से बनाई गई हैं।

अमेरिका के लिए क्यों अहम

मध्य पूर्व के मुकाबले वेनेजुएला अमेरिका के बहुत करीब है। युद्ध या समुद्री तनाव की स्थिति में यहां से तेल आपूर्ति कम समय और कम खर्च में हो सकती है।

कौन देश कितना खरीदते हैं तेल

भारत: 2024 में करीब 2.54 लाख बैरल प्रतिदिन (कुल निर्यात का लगभग आधा) आयात कर रहा था

चीन: कुल निर्यात का लगभग 55% से 80% तक (लगभग 746,000 बैरल प्रति दिन)

अन्य देश: रूस, सिंगापुर, वियतनाम, क्यूबा भी वेनेजुएला से तेल प्राप्त करने वाले देशों में शामिल है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।