
भारी बिकवाली के बीच आज शेयर बाजार में छाए हुए PSU बैंकिंग स्टॉक, क्या है अचानक आई इस तेजी की वजह
आज भले ही शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन बैंकिंग स्टॉक मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, केनारा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई और पीएनबी के शेयरों की कीमतों में 1 से 3 प्रतिशत की तेजी आई है।
आज भले ही शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। लेकिन बैंकिंग स्टॉक मजबूती के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, केनारा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई और पीएनबी के शेयरों की कीमतों में 1 से 3 प्रतिशत की तेजी आई है। इससे पहले निफ्टी इंडेक्स में सोमवार को 2.5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। बता दें, आज निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.4 प्रतिशत की तेजी आई है।

बाजार की सुस्ती में क्यों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं बैकिंग स्टॉक
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया सरकारी बैंकों में एफडीआई के निवेश की लिमिट को दोगुना कर सकता है। रिपोर्ट के अनुसार आरबीआई की तरफ से लिमिट को 49 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के बीच इस प्रस्ताव को लेकर कई हफ्तों से चर्चा हो रही है। मौजूदा समय में एफडीआई की लिमिट 20 प्रतिशत की है। वहीं, प्राइवेट बैंकों में 74 प्रतिशत तक विदेशी निवेश प्राप्त किया जा सकता है।
20 से 30% चढ़ सकते हैं सरकारी बैंक के शेयर
रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्ताव के स्पष्ट होने में भी कुछ क्वार्टर्स लगेंगे। नुवामा का मानना है कि अगर इस पर सहमति बनी तो सरकारी बैंकों के शेयरों की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
हाल ही में आए हैं कुछ बड़े निवेश
आरबीएल बैंक में हाल ही में Emirates NBD ने 60 प्रतिशत हिस्सा 3 बिलियन डॉलर में खरीदा है। यस बैंक में एसएमबीसी ने 20 प्रतिशत हिस्सा 1.6 बिलियन डॉलर में खरीदा है। सरकारी बैंक भी विदेशी निवेशकों का आकर्षित करने में सफल हो रहे हैं।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





