PM Kisan की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर
PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियो के लिए जरूरी खबर है। 22वीं किस्त से पहले वेबसाइट पर कुछ नई सुविधाएं दी गई हैं। जैसे, अगर कोई इन्फार्मेशन मिसिंग है तो उसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं।

PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियो के लिए जरूरी खबर है। 22वीं किस्त के जारी करने को लेकर अभी सरकार की तरफ से कोई डेट तय नहीं हुआ है। यह 31 मार्च से पहले जारी हो सकती है। पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले वेबसाइट पर कुछ नई सुविधाएं दी गई हैं। जैसे, अगर कोई इन्फार्मेशन मिसिंग है तो उसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं। अगर अपात्र होने के बावजूद पीएम किसान की किस्त ले रहे हैं तो ऑन लाइन रिफंड करने की सुविधा भी वेबसाइट पर मौजूद है।
अगर पीएम किसान की किस्त रुकने की वजह या किसी अन्य जानकारी को हासिल करना चाहते हैं तो Search your Point of Contact के जरिए आप अपने प्रदेश से लेकर जिले के नोडल अधिकारी का नंबर लेकर उनसे सहायता मांग सकते हैं। इसके अलावा सरेंडर करने और सरेंडर वापस लेने की भी सुविधा मौजूद है।
ऐसे लोगों को कर दिया है योजना से बाहर
वहीं, आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ के अनुसार, "विभाग ने कुछ संदिग्ध मामलों की पहचान की है जो पीएम-किसान योजना के दिशा-निर्देशों में बताए गए अपवर्जन यानी बाहर किए जाने के मापदंडों में आ सकते हैं।" नीचे ऐसे मापदंड दिए गए हैं, जिनके आधार पर कुछ किसानों को वित्तीय सहायता से बाहर रखा जाएगा...
· वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन का मालिकाना हक प्राप्त किया है।
· एक से अधिक परिवार के सदस्य (जैसे पति और पत्नी दोनों, वयस्क और नाबालिग सदस्य, आदि) ने लाभ के लिए अपना नामांकन कराया हो।
वेबसाइट आगे कहती है, "ऐसे मामलों के लाभ फिजिकल वेरीफिकेशन पूरा होने तक अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। किसानों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान वेबसाइट/मोबाइल ऐप पर 'अपनी स्थिति जानें (नो योर स्टेटस - केवाईएस)' या 'किसान ई-मित्र' चैटबॉट पर जाकर अपनी पात्रता की स्थिति जांचें।"
हर किस्त जारी करने से पहले सरकार करती है यह काम
बता दें हर किस्त जारी करने से पहले, सरकार पीएम किसान लाभार्थी सूची को अपडेट करती है। पीएम किसान वेबसाइट पर जाकर और अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनकर, किसान अपना नाम देख सकते हैं। यह लिस्ट उन सभी पात्र किसानों के नाम दिखाती है, जिन्हें धनराशि प्राप्त होगी।
क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना
इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन बराबर किस्तों में मिलते हैं। हर किस्त के रूप में किसानों को 2,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। ये किस्तें 1 अप्रैल से 31 जुलाई, 1 अगस्त से 30 नवंबर और 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच जारी की जाती हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें


