Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IMF chief warns of economic uncertainty and offers this advice buckle up check detail
अपनी कमर कस लीजिए...ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर IMF चीफ की चेतावनी

अपनी कमर कस लीजिए...ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर IMF चीफ की चेतावनी

संक्षेप:

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3% की वृद्धि का अनुमान है, जो पहले की आशंकाओं से बेहतर है। इसके पीछे देशों की निर्णायक आर्थिक नीतियां, निजी क्षेत्र की अनुकूलता और अपेक्षा से कम गंभीर रहे टैरिफ प्रभाव को कारण बताया गया है।

Oct 08, 2025 10:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ जैसे बड़े झटकों के बावजूद वैश्विक अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर स्थिति में है लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने एक बड़ी चेतावनी है। उनका कहना है कि यह नरमी शायद लंबे समय तक न रहे। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने बुधवार को एक थिंक टैंक में दिए भाषण में कहा- अपनी कमर कस लीजिए। ग्लोबल इकोनॉमी में अनिश्चितता नई सामान्य स्थिति है और यह बनी रहेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राहत की सांस न लें

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि इस वर्ष वैश्विक अर्थव्यवस्था में 3% की वृद्धि का अनुमान है, जो पहले की आशंकाओं से बेहतर है। इसके पीछे देशों की निर्णायक आर्थिक नीतियां, निजी क्षेत्र की अनुकूलता और अपेक्षा से कम गंभीर रहे टैरिफ प्रभाव को कारण बताया गया है। हालांकि जॉर्जीवा ने साफ कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का लचीलापन अभी पूरी तरह से परखा नहीं गया है। उन्होंने चेताया-कृपया राहत की सांस न लें। दुनिया अभी भी अस्थिरता के दौर में है और इसके कई संकेत दिखाई दे रहे हैं।

उदाहरण के लिए, सोने की बढ़ती वैश्विक मांग दर्शाती है कि निवेशक अभी भी अनिश्चितता से डरे हुए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ निर्णयों को लेकर भी चिंता जताई। क्रिस्टालिना जॉर्जीवा के अनुसार- इन टैरिफ का पूरा प्रभाव अभी सामने आना बाकी है। अमेरिका में कंपनियों के लाभ मार्जिन में कमी से कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे मुद्रास्फीति पर असर पड़ेगा और मौद्रिक नीति व विकास दर दोनों प्रभावित होंगे।

क्यों अहम है बयान?

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा की यह टिप्पणी ऐसे दिन आई है जब सोने की कीमतें पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसका मतलब है कि निवेशक कमजोर डॉलर और जियो पॉलिटिक्स में अनिश्चितता से बचने के लिए सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं। इसके अलावा, अगले हफ्ते वाशिंगटन में आईएमएफ और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकें भी होंगी। वैश्विक वित्तीय नेताओं और केंद्रीय बैंकरों के इकट्ठा होने पर ट्रंप के टैरिफ पर भी जोरदार चर्चा होने की उम्मीद है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।