Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IFCI Share jumped over 18 Percent today NSE IPO connection know details
रॉकेट बना सरकारी कंपनी का शेयर, NSE के आईपीओ से क्या है कनेक्शन?

रॉकेट बना सरकारी कंपनी का शेयर, NSE के आईपीओ से क्या है कनेक्शन?

संक्षेप:

सरकारी कंपनी IFCI लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 18% से अधिक के उछाल के साथ 58.30 रुपये पर पहुंच गए। IFCI के शेयरों में यह उछाल उन रिपोर्ट्स के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि सेबी NSE के IPO को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने पर विचार कर रहा है।

Jan 12, 2026 05:07 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सरकारी कंपनी आईएफसीआई लिमिटेड के शेयर सोमवार को रॉकेट सा उड़ गए। आईएफसीआई लिमिटेड के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 18 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 58.30 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में आईएफसीआई लिमिटेड के शेयर 14.90 पर्सेंट की तेजी के साथ 56.30 रुपये पर बंद हुए हैं। आईएफसीआई लिमिटेड (IFCI) के शेयरों में यह उछाल उन रिपोर्ट्स के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि बाजार नियामक संस्था सेबी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) देने पर विचार कर रहा है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड के मार्केट ब्लॉग में कही गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

NSE में IFCI की हिस्सेदारी
आईएफसीआई लिमिटेड (IFCI) की अपनी सहायक कंपनी स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL) के जरिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 4.4 पर्सेंट अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी है। IFCI की स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 52.86 पर्सेंट हिस्सेदारी है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) के पास NSE के 11 करोड़ शेयर हैं। जुलाई 2025 की इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में SHCIL की इस हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 25000 करोड़ रुपये है, उस समय NSE के अनलिस्टेड शेयरों की वैल्यू 2285 रुपये थी।

ये भी पढ़ें:85% से ज्यादा लुढ़क गया यह स्मॉलकैप शेयर, 50 रुपये के नीचे पहुंचा शेयर का दाम

NSE का मार्च आखिर तक ड्रॉफ्ट प्रॉस्पेक्ट्स फाइल करने का प्लान
देश के सबसे बड़े एक्सचेंज, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) की मार्च आखिर तक अपने बहुप्रतीक्षित आईपीओ के लिए ड्रॉफ्ट प्रॉस्पेक्ट्स फाइल करने की योजना है। मामले की जानकारी रखने वाले 2 लोगों के हवाले से यह बात रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सबसे पहले 2016 में आईपीओ के लिए फाइलिंग की थी, इसमें एक्सचेंज की मौजूदा शेयरहोल्डर्स की तरफ से 22 पर्सेंट हिस्सा बेचकर 10000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। नियामक बाधाओं और लंबित विवादों की वजह से इस प्रक्रिया में देरी हुई। हालांकि, ग्रे मार्केट में NSE के शेयर हाई डिमांड में रहे हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।