Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़If you lose sight of these 10 stocks today including adani power and infosys consider it a disaster
अडानी पावर, इन्फोसिस समेत इन 10 शेयरों से आज नजर हटी तो समझो दुर्घटना घटी

अडानी पावर, इन्फोसिस समेत इन 10 शेयरों से आज नजर हटी तो समझो दुर्घटना घटी

संक्षेप:

Stock in Focus Today: आपको कुछ ऐसे शेयरों पर फोकस करना होगा, जो विभिन्न अपडेट्स की वजह से खबरों में हैं। इन स्टॉक्स में टाटा पावर, अडानी पावर, इन्फोसिस, पीरामल फार्मा और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस समेत 10 शेयर हैं। आइए समझें कि किन वजहों से आज इनपर नजर रखना जरूरी है...

Dec 12, 2025 08:22 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock in Focus Today: आज घरेलू शेयर मार्केट में तेजी के उम्मीदों के बीच आपको कुछ ऐसे शेयरों पर फोकस करना होगा, जो विभिन्न अपडेट्स की वजह से खबरों में हैं। इन स्टॉक्स में टाटा पावर, अडानी पावर, इन्फोसिस, पीरामल फार्मा और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस समेत 10 शेयर हैं। आइए समझें कि किन वजहों से आज इनपर नजर रखना जरूरी है...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टाटा पावर

टाटा पावर को REC लिमिटेड से जेजुरी-हिंजवाड़ी पावर ट्रांसमिशन नामक प्रोजेक्ट के अधिग्रहण के लिए पत्र मिला है। यह 35 साल के लिए बिल्ड-ओन-ऑपरेट-ट्रांसफर आधार पर 115 किमी लंबी 400 kV डबल सर्किट लाइन बनेगी। कल यह स्टॉक 380 रुपये पर बंद हुआ था।

इंफोसिस

इंफोसिस ने शेयर बायबैक पूरा कर लिया और 10 करोड़ शेयरों को टेंडर ऑफर से खत्म कर दिया। इसके अलावा, को-फाउंडर एस.डी. शिबूलाल के बेटे श्रेयस ने 19.92 लाख शेयर (0.05% स्टेक) ₹317 करोड़ में बेचे, उनकी होल्डिंग 0.44% रह गई। उनकी बहू भैरवी ने 5.42 लाख शेयर ₹86.21 करोड़ में बेचे, होल्डिंग 0.12% रह गई। 11 दिसंबर 2025 को यह आईटी शेयर ₹1596.20 पर बंद हुआ था।

अडानी पावर

अडानी पावर दक्षिण एशियाई देशों में थर्मल और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रही है। हाल ही में भूटान में 500 MW हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए 50:50 जॉइंट वेंचर का एमओयू साइन किया। 11 दिसंबर 2025 को यह शेयर ₹140.85 पर बंद हुआ था।

पीरामल फार्मा

पीरामल फार्मा के लेक्सिंगटन (केंटकी) प्लांट पर US FDA ने GMP इंस्पेक्शन (3-10 दिसंबर) के बाद फॉर्म 483 जारी किया, जिसमें 4 ऑब्जर्वेशन हैं। ये प्रोसीजर सुधार से जुड़े हैं और VAI कैटेगरी के होंगे (कोई सख्त एक्शन नहीं)। 11 दिसंबर 2025 को यह फार्मा स्टॉक 172.10 रुपये पर बंद हुआ था।

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस

फर्स्टसोर्स ने यूके की डेट कलेक्शन कंपनी पेस्टड्यू क्रेडिट सॉल्यूशंस (PDC) का अधिग्रहण पूरा कर लिया। यह 11 दिसंबर को फाइनल हुआ, जिसमें व्हाइट-लेबल और डेट रिकवरी सर्विसेज हैं।

11 दिसंबर 2025 का बंद भाव: ₹340.90

होनासा कंज्यूमर

होनासा (मामा अर्थ, डर्मा को आदि ब्रांड्स वाली कंपनी) ने Reginald Men ब्रांड और उसकी पैरेंट कंपनी BTM वेंचर्स को ₹195 करोड़ में खरीदा। इससे कंपनी मेन्स केयर सेगमेंट में एंटर कर गई। 11 दिसंबरको यह शेयर गिरावट के साथ 255 रुपये पर बंद हुआ था।

कंसाई नेरोलैक पेंट्स

बोर्ड ने श्रीलंका सब्सिडियरी कंसाई पेंट्स लंका में 60% स्टेक को श्रीलंकाई कंपनी Atire को बेचने को मंजूरी दी।

11 दिसंबर 2025 का बंद भाव: ₹223

राम स्टील ट्यूब्स

राम स्टील ट्यूब्स ने UAE की ऑटोमेक ग्रुप होल्डिंग को AED 296 मिलियन (₹728 करोड़) में जॉइंट रूप से खरीदने को मंजूरी दी।

11 दिसंबर 2025 का बंद भाव: ₹10.97

वेदांता

वेदांता को क्रिटिकल मिनरल ऑक्शन ट्रैंच III में जेनजाना निकल, क्रोमियम और PGE ब्लॉक का सफल बोली लगाने वाला घोषित किया गया। 11 दिसंबर 2025 को वेदांता के शेयर करीब 1 फीसद ऊपर ₹529.15 पर बंद हुए।

अस्त्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स

अस्त्रा को IMD से ₹171.38 करोड़ का ऑर्डर मिला—6 Klystron-बेस्ड S-बैंड डॉप्लर वेदर रडार और मेंटेनेंस के लिए। 11 दिसंबर 2025 को अस्त्रा के शेयर 2.63% चढ़कर ₹910 पर बंद हुए।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।