अगर आपने फाइल कर दिया है ITR तो ऐसे चेक करें इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • How to check tax refund: वैसे तो इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट रिफंड जारी करने में चार से पांच सप्ताह का समय लेता है,लेकिन जब आपको समय पर रिफंड नहीं मिलता है तो डिपॉर्टमेंट के नोटिफिकेशन को चेक करना जरूरी हो जाता है
अगर आपने फाइल कर दिया है ITR तो ऐसे चेक करें इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस?

How to check tax refund: अगर आपने ITR फाइल कर दिया है तो अब आपको अपने रिफंड का इंतजार होगा और अगर आपने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो भी आप जुर्माना देकर 31 दिसंबर, 2024 से पहले विलंबित रिटर्न (Belated Return) दाखिल कर सकते हैं। वैसे तो इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट रिफंड जारी करने में चार से पांच सप्ताह का समय लेता है,लेकिन जब आपको समय पर रिफंड नहीं मिलता है तो डिपॉर्टमेंट के नोटिफिकेशन को चेक करना जरूरी हो जाता है। क्या होगा अगर टैक्स डिपार्टमेंट से कोई सवाल पूछा गया या डिपार्टमेंट ने आपके रिटर्न को अधूरा बताकर खारिज कर दिया? इसलिए विभाग से प्राप्त किसी भी जानकारी की जांच करते रहें।

इनकम टैक्स रिफंड के स्टेटस की जांच करने के लिए इन जरूरी चीजों को एक बार फिर से चेक कर लें...

1. यूजर आईडी और पासवर्ड: सिस्टम में लॉग इन करने के लिए आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होती है।

2. पैन आधार लिंकिंग: आपका पैन आधार से लिंक होना चाहिए।

3. आईटीआर में रिफंड का क्लेम: रिफंड स्टेटस की जांच करने के लिए, आपको अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा जो रिफंड का दावा करता है।

अपने आई-टी रिफंड स्टेटस की जांच करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले, आपको ई-फाइलिंग पोर्टल eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/ 2 पर जाना होगा

स्टेप 2: अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।

स्टेप 3:अगर आपका पैन आपके आधार से लिंक नहीं है तो आपको एक पॉप-अप मैसेज दिखाई देगा कि आपका पैन निष्क्रिय हो गया है, क्योंकि यह आपके आधार से लिंक नहीं है। अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए, 'लिंक नाउ' बटन पर क्लिक करें, अन्यथा 'जारी रखें' पर क्लिक करें।

स्टेप 4: अब आप इनकम टैक्स रिटर्न > ई-फाइल टैब पर जा सकते हैं > फाइल किए गए रिटर्न को देख सकते हैं।

स्टेप 5: अब आप जिस एसेसमेंट ईयर के लिए रिफंड स्टेटस चेक करना चाहते हैं, देख सकते हैं.

स्टेप 6: अब आप डिटेल्स देख सकते हैं। आप फाइल किए गए आईटीआर के लाइफ साइकिल की भी जांच कर सकते हैं।

स्टेप 7: अब चार अलग-अलग सिनारियो सकते हैं:

पहला: रिफंड जारी हो चुका है।

दूसरा: रिफंड जारी किया गया है, लेकिन केवल आंशिक रूप से।

तीसरा: विभाग ने पूरा रिफंड एडजस्ट कर दिया है।

चौथा: टैक्स रिफंड फेल हो गया है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़अगर आपने फाइल कर दिया है ITR तो ऐसे चेक करें इनकम टैक्स रिफंड स्टेटस?