काम की बात: अगर नहीं आ रही पीएम किसान की किस्त तो जानें क्यों लटकी है और कैसे मिलेगी
मुख्य बातें
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 12 करोड़ फार्मर रजिस्टर्ड हैं
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को PM-KISAN की 23वीं किस्त जारी की थी
- तब से अबतक 94467646 किसानों के खातों में पैसे पहुंच चुके हैं

PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान की 23वीं किस्त के 2000-2000 रुपये देश के करीब 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। अभी करोड़ों किसानों के खातों में यह किस्त नहीं पहुंची है। बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 12 करोड़ फार्मर रजिस्टर्ड हैं। जिन किसानों ने eKYC पूरी नहीं की है, आधार को बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है या जमीन का रिकॉर्ड सत्यापित नहीं हैं, उनके खाते में किस्त नहीं आई है। वहीं, कुछ ऐसे मामले, जिनमें जांच चल रही है। जैसे पात्रता संबंधी विवाद या एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस: किसान पीएम किसान पोर्टल पर जाकर "Know Your Status" विकल्प के जरिए अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और OTP की जरूरत होगी।
अगर आपके स्टेटस में लिखा है ऐसा तो नहीं मिलेगा किस्त का पैसा
अगर आपके खाते में पिछली किस्त आई थी, लेकिन इस बार स्टेटस में "Withheld" लिखा दिख रहा है तो किस्त अटकी है। अगर "Under Verification" या "Eligibility Under Review" दिख रहा है तो इस स्थिति में भी आपकी किस्त लटकी रहेगी। ऐसे में जल्द से जल्द जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें। ऐसा नहीं करने पर 23वीं तो क्या, अगली किस्त भी नहीं मिलेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को PM-KISAN की 23वीं किस्त जारी की थी। तब से अबतक 94467646 किसानों के खातों में पैसे पहुंच चुके हैं। 23वीं किस्त आने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। अगर आपने डॉक्यूमेंट सही कर लिए हैं तो यह 31 जुलाई तक कभी भी आ सकत है। अगर रही आई तो 23वीं और 24वीं किस्त एक साथ मिलेगी।
पिछली 5 किस्तों की बात करें तो 19वीं किस्त का लाभ 100685615 किसानों को मिला था। जबकि, 20वीं में यह संख्या घटकर 9.71 करोड़ रह गई। 21वीं किस्ता का पैसा केवल 9.35 करोड़ किसानों के खातों में पहुंच और 22वीं किस्त 9.46 करोड़ लोगों को मिली।
अगर अटका है पीएम किसान का पैसा तो क्या करें
पीएम किसान सम्मान निधि की अटकी हुई किस्त पाने के लिए अभी सबसे जरूरी काम है eKYC को पूरा करना। इसके लिए किसान PM-KISAN पोर्टल या PM-KISAN मोबाइल ऐप पर किसान eMitra चैटबॉट के जरिए जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-केवाईसी के लिए आप PM-KISAN पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC करें। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक e-KYC कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


