इंडियन गैस एक्सचेंज ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, अडानी का भी कंपनी में बड़ा दांव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने की योजना बनाई है
  • इस कंपनी में अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस की भी हिस्सेदारी है
Millworks Technologies IPO

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज द्वारा प्रमोटेड इंडियन गैस एक्सचेंज (IGX) ने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए फंड जुटाने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। बता दें कि IGX देश का पहला और एकमात्र अधिकृत राष्ट्रीय स्तर का फिजिकल डिलीवरी-बेस्ड गैस ट्रेडिंग एक्सचेंज है। इस कंपनी में अडानी समूह की कंपनी अडानी टोटल गैस की भी हिस्सेदारी है। इसके अलावा, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन यानी ओएनजीसी, GAIL (इंडिया), टोरेंट गैस, अइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और IGX ISOS ट्रस्ट पब्लिक शेयरहोल्डर हैं।

आईपीओ की डिटेल

जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल पर आधारित होगा। इसके तहत प्रवर्तक इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड (आईईएक्स) 1.67 करोड़ तक शेयर बेचेगी। आईपीओ के बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण इससे IGX को कोई रकम प्राप्त नहीं होगी। इश्यू से मिलने वाली पूरी राशि शेयर बेचने वाली कंपनी इंडियन एनर्जी एक्सचेंज को जाएगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, इस इश्यू का मुख्य उद्देश्य उसके शेयर को बाजार में सूचीबद्ध कराना है।

कंपनी का मानना है कि इससे उसकी पहचान बढ़ेगी, ब्रांड छवि मजबूत होगी और उसके शेयर के लिए सार्वजनिक बाजार उपलब्ध होगा। इंडियन गैस एक्सचेंज IPO के लिए एक्सिस कैपिटल और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स को बुक-रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है।

एक साल के लिए टल गया था आईपीओ

बहरहाल, अब आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी का इंतजार है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में इंडियन गैस एक्सचेंज के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO राजेश कुमार मेदीरत्ता ने बताया था कि कंपनी ने अपना IPO एक साल के लिए टाल दिया था। अब उम्मीद है कि यह पब्लिक इश्यू दिसंबर 2026 से पहले लॉन्च किया जाएगा।

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की कितनी हिस्सेदारी?

IGX में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज की 47 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। नियामकीय प्रावधानों के अनुसार, उसे इसे घटाकर 25 प्रतिशत करना होगा। बता दें कि IGX का गठन नवंबर 2019 में आईईएक्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडयरी कंपनी के रूप में किया गया था। इसके इलेक्ट्रॉनिक गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का उद्घाटन जून 2020 में हुआ और इसे दिसंबर 2020 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) से गैस एक्सचेंज के रूप में परिचालन की औपचारिक मंजूरी मिली थी।

FY26 में कंपनी का प्रॉफिट 36.5% बढ़कर ₹42 करोड़ हो गया, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर में ₹30.8 करोड़ था। इसी दौरान रेवेन्यू भी 25% बढ़कर ₹61 करोड़ हो गया, जो पहले ₹48.8 करोड़ था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।