44% उछलेगा 74 रुपये वाला शेयर, फ्रॉड केस के बीच ब्रोकरेज का अनुमान

Mar 01, 2026 11:34 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फ्रॉड मामले के उजागर होने के बीच इसके शेयर परफॉर्मेंस को लेकर निवेशक बुलिश नजर आ रहे हैं। बैंक के शेयर की बात करें तो बीते शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 73.48 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज जेफरीज ने शेयर के लिए नया टारगेट प्राइस दिया है।

44% उछलेगा 74 रुपये वाला शेयर, फ्रॉड केस के बीच ब्रोकरेज का अनुमान

IDFC first bank share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फ्रॉड मामले के उजागर होने के बीच इसके शेयर परफॉर्मेंस को लेकर निवेशक बुलिश नजर आ रहे हैं। बैंक के शेयर की बात करें तो बीते शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 73.48 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज जेफरीज ने इस शेयर के लिए नया टारगेट प्राइस दिया है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने बैंक पर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखते हुए 100 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। मौजूदा स्तर से यह करीब 44% संभावित तेजी का संकेत देता है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का हाई 87 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 52.50 रुपये है।

ब्रोकरेज के अनुसार हरियाणा राज्य सरकार के खातों से जुड़ी एक शाखा में सामने आए हालिया धोखाधड़ी मामले का असर चौथी तिमाही के नतीजों पर पड़ सकता है। इस घटना से बैंक को लगभग 490 से 590 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। हालांकि, बैंक की पूंजी स्थिति मजबूत है और यह झटका उसकी वित्तीय सेहत पर सीमित प्रभाव डालेगा। बैंक की कोर प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार संभव है। वहीं, नेट इंटरेस्ट मार्जिन में सुधार और क्रेडिट कॉस्ट में गिरावट भविष्य में वैल्यूएशन को सहारा दे सकती है।

बैंक में हुआ है बड़ा फ्रॉड

हाल ही में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी. वैद्यनाथन ने बताया कि बैंक के कर्मचारियों और बाहरी पक्षों की मिलीभगत के जरिये हरियाणा सरकार के खातों से जुड़ी 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

आंतरिक जांच समिति का गठन

हेराफेरी की जानकारी मिलने के बाद 11 फरवरी को एक आंतरिक जांच समिति बनायी गयी थी। उसकी रिपोर्ट में घोटाले की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने 23 फरवरी को पंचायत विभाग की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपियों में आईडीएफसी बैंक के प्रबंधक रिभव ऋषि और रिलेशनशिप मैनेजर अभय शामिल हैं, जिन्हें इस घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। इसके अलावा अभय की पत्नी स्वाति सिंगला, जो एक निजी फर्म की मालिक हैं, और उनके भाई अभिषेक को भी गिरफ्तार किया गया है।

जांच में सामने आया कि करीब 300 करोड़ रुपये 'स्वास्तिक देश प्रोजेक्ट' नामक खाते में ट्रांसफर किये गये थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गबन की राशि आईडीएफसी बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से स्थानांतरित की गई। बताया गया कि वित्त विभाग को जुलाई 2025 में ही अनियमितताओं की आशंका के बारे में आगाह किया गया था लेकिन औपचारिक जांच हाल ही में शुरू हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल ने वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,