6 महीने में 30% चढ़ा इस बैंक का शेयर, Q2 अपडेट के बाद ₹86 तक पहुंचने का संकेत; आपका है दांव?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • IDFC First Bank के शेयरों ने 6 महीनों में लगभग 30% का रिटर्न दिया है
  • अब बैंक के मजबूत Q2FY27 बिजनेस अपडेट के बाद मार्केट एक्सपर्ट को इसमें आगे भी तेजी की उम्मीद है
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक रिटेल लेंडिंग, डिपॉजिट और CASA में बैंक की बेहतर ग्रोथ शेयर के लिए सकारात्मक संकेत हैं
  • यह ₹86 तक पहुंच सकता है

IDFC First Bank
IDFC First Bank के शेयरों ने 6 महीनों में दिया लगभग 30% का रिटर्न।

IDFC First Bank Share Price: IDFC फर्स्ट बैंक के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। FY27 की शुरुआत में दबाव के बाद बैंक के शेयर ने तेजी पकड़ी और करीब 6 महीनों में लगभग 30% का रिटर्न दिया है। अब बैंक के मजबूत Q2FY27 बिजनेस अपडेट के बाद मार्केट एक्सपर्ट को इसमें आगे भी तेजी की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रिटेल लेंडिंग, डिपॉजिट और CASA में बैंक की बेहतर ग्रोथ शेयर के लिए सकारात्मक संकेत हैं।

लोन्स और डिपॉजिट में मजबूत ग्रोथ

IDFC फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) ने सितंबर तिमाही में लोन्स में करीब 30% और डिपॉजिट में 26% की ग्रोथ दर्ज की। वहीं, CASA (Current Account Savings Account Deposits) में भी करीब 20% की बढ़ोतरी हुई। इसकी तुलना जून तिमाही से करें तो उस समय लोन्स ग्रोथ (Loans Growth) 21%, डिपॉजिट ग्रोथ 18% और CASA ग्रोथ 25% रही थी।

ब्रोकरेज जेफरीज इंडिया (Brokerage Jefferies India) के मुताबिक, सितंबर तिमाही के आंकड़े बैंक की मजबूत ग्रोथ (Growth) को दिखाते हैं। हालांकि, ग्रोथ में 3.6 बिलियन डॉलर के FCNR-B डिपॉजिट का भी योगदान रहा। इनमें से करीब 2.6 बिलियन डॉलर का इस्तेमाल लोन्स से जुड़ा था। इस प्रभाव को अलग करने पर लोन्स ग्रोथ करीब 20% और डिपॉजिट ग्रोथ लगभग 14% रही।

लिक्विडिटी और असेट क्वॉलिटी भी मजबूत

जेफरीज के अनुसार IDFC फर्स्ट बैंक ने FCNR-B डिपॉजिट का इस्तेमाल कुछ डिपॉजिट और CDs (Certificates of Deposit) को चुकाने के लिए भी किया। इससे बैंक की लिक्विडिटी स्थिति में सुधार हुआ है। बैंक का LCR (Liquidity Coverage Ratio) जून के 116% से बढ़कर सितंबर तिमाही में 125% हो गया। इसके अलावा असेट क्वॉलिटी (Asset Quality) भी मजबूत बनी हुई है।

जेफरीज (Jefferies) ने FY27 के लिए बैंक के लोन्स में करीब 20% और डिपॉजिट में 23% ग्रोथ का अनुमान रखा है। इसका मतलब है कि आने वाले क्वॉर्टर में बैंक की बैलेंस शीट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी रहेगी।

₹86 तक पहुंच सकता है शेयर?

KC सिक्योरिटीज के VP-रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट महेश एम ओझा के मुताबिक IDFC फर्स्ट बैंक का शेयर वीकली और मंथली चार्ट पर बुलिश नजर आ रहा है। उन्होंने मौजूदा इंवेस्टर्स को शेयर होल्ड करने की सलाह देते हुए ₹79.50 का स्टॉप-लॉस और ₹86 का इमीडिएट टारगेट (Immediate Target) बताया है।

नए इंवेस्टर्स के लिए भी उन्होंने मौजूदा लेवल पर खरीदारी और गिरावट आने पर धीरे-धीरे बॉय ऑन डिप्स की रणनीति अपनाने की बात कही है। इस मामले में स्टॉप-लॉस ₹77.50 और टारगेट ₹86 रखा गया है। टेक्निकल चार्ट्स (Technical Charts) पर कुछ एक्सपर्ट शेयर के ₹86.50 तक जाने की संभावना भी देख रहे हैं।

डिस्क्लेमर- शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। शेयर बाजार में टारगेट और स्टॉप-लॉस किसी निश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं होते।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़6 महीने में 30% चढ़ा इस बैंक का शेयर, अब आया लंबी छलांग का संकेत; आपका है दांव?