Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़idbi bank profit nearly doubles on year thanks to nsdl ipo and pnb result is here
92 रुपये के शेयर वाले बैंक का डबल हुआ मुनाफा, ₹1699 करोड़ IPO से हुई कमाई

92 रुपये के शेयर वाले बैंक का डबल हुआ मुनाफा, ₹1699 करोड़ IPO से हुई कमाई

संक्षेप:

आईडीबीआई बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट लगभग दोगुना हो गया। बैंक को मुनाफे में लगभग ₹1,699 करोड़ आईपीओ के माध्यम से नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड में 11.11% हिस्सेदारी की बिक्री से आया।

Sat, 18 Oct 2025 07:04 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और आईडीबीआई बैंक ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट लगभग दोगुना हो गया। सितंबर तिमाही नतीजों से पहले शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के शेयर 91.78 रुपये पर बंद हुए थे। अब सोमवार को बैंक के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रॉफिट में 98% उछाल

बैंक का साल-दर-साल बैंक का प्रॉफिट 98% बढ़कर ₹3,627 करोड़ पर पहुंच गया। बैंक को मुनाफे में लगभग ₹1699 करोड़ आईपीओ के माध्यम से नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरीज लिमिटेड (एनएसडीएल) में 11.11% हिस्सेदारी की बिक्री से आया। चालू खाता, बचत खाता (कासा) अनुपात के आधार पर कम लागत वाली जमा राशि 1.39 लाख करोड़ रुपये रही, जो कुल जमा का लगभग 45.8% है, जो पिछले वर्ष इसी समय के 48.1% से काफी कम है।

पीएनबी के तिमाही के नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का प्रॉफिट 14 प्रतिशत बढ़कर 4,904 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 4,303 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 7,227 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ, जबकि अप्रैल से सितंबर (पहली छमाही) में यह लाभ 14,308 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 36,214 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025- 26 की पहली छमाही में 73,445 करोड़ रुपये रही, जो कि सालाना आधार पर क्रमशः 5.1 प्रतिशत और 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 21,047 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 20,993 करोड़ रुपये थी जो सालाना आधार पर 0.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। ग्रॉस एनपीए अनुपात चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3.45 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.48 प्रतिशत था।बीते शुक्रवार को पीएनबी बैंक के शेयर 2.02% टूटकर 113.75 रुपये पर बंद हुए।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।