
बिक रही यह सरकारी बैंक, सरकार की बड़ी तैयारी! 31 अक्टूबर को अहम बैठक, रॉकेट बना शेयर
बैंक का स्टॉक 8% तक बढ़कर ₹104.15 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था। यह तेजी तब आई जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सरकार जल्द ही में इस सरकारी बैंक में हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली आमंत्रित करेगी। इसकी तैयारी की जा रही है।
IDBI Bank Privatisation Latest News: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयरों में सोमवार, 28 अक्टूबर को तेज उछाल देखने को मिली। बैंक का स्टॉक 8% तक बढ़कर ₹104.15 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था। यह तेजी तब आई जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि सरकार जल्द ही में इस सरकारी बैंक में हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली आमंत्रित करेगी। इसकी तैयारी की जा रही है।

तय होंगे बोलियों के नियम
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) और वित्तीय सेवाएं विभाग (DFS) के अधिकारी 31 अक्टूबर को बैठक करेंगे। इस बैठक में बोली प्रक्रिया को अंतिम रूप देने और शेयर खरीद समझौता (SPA) को मंजूरी देने पर फैसला लिया जाएगा।
क्या है शेयर खरीद समझौता
बता दें कि शेयर खरीद समझौता यानी SPA एक महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज होता है, जिसमें खरीदार की जिम्मेदारियां, मैनेजमेंट कंट्रोल का हस्तांतरण और बिक्री के बाद की शर्तें स्पष्ट की जाती हैं। इस बैठक में SPA के अंतिम ड्राफ्ट को मंजूरी देने और शॉर्टलिस्टेड निवेशकों से वित्तीय बोलियां आमंत्रित करने की समयसीमा तय किए जाने की संभावना है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया, 'अधिकांश प्रारंभिक काम पूरे हो चुके हैं। इस महीने के अंत में होने वाली बैठक से बाकी औपचारिकताएं पूरी होंगी ताकि वित्तीय बोलियां बिना किसी देरी के आमंत्रित की जा सकें।' उन्होंने यह भी कहा कि यह बैठक आईडीबीआई बैंक के निजीकरण प्रक्रिया को अंतिम चरण में ले जाएगी।
IDBI Bank में सरकार और LIC की हिस्सेदारी
वर्तमान में केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास कुल 94.71% हिस्सेदारी है। सरकार की योजना है कि इसमें से 60.72% हिस्सेदारी एक रणनीतिक निवेशक को बेच दी जाए, और प्रबंधन नियंत्रण भी उसे सौंप दिया जाए। बता दें कि आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया 2021 से जारी है। अब SPA को मंजूरी और बोली आमंत्रण इस लंबे इंतजार के अंतिम चरण को दर्शाते हैं।
शेयरों में जबरदस्त ट्रेडिंग, 10 गुना बढ़ा वॉल्यूम
28 अक्टूबर को दोपहर 1:50 बजे, IDBI Bank के शेयर NSE पर ₹103 प्रति शेयर पर कारोबार कर रहे थे, जो 7.5% की बढ़त दर्शाता है। इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम 6.7 करोड़ शेयरों तक पहुंच गया। यह 30 दिन के औसत से 10 गुना ज्यादा है।





