IDBI बैंक की बिक्री को सरकार ने बढ़ाए कदम, डिमांड में है शेयर

Feb 06, 2026 09:38 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

DIPAM ने कहा कि IDBI बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए फाइनेंशियल बोलियां मिल गई हैं और तय प्रक्रिया के अनुसार उनका मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्र और भारतीय जीवन बीमा निगम मिलकर IDBI बैंक में 95 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिसमें से 60.72 प्रतिशत बिक्री के लिए उपलब्ध है।

IDBI बैंक की बिक्री को सरकार ने बढ़ाए कदम, डिमांड में है शेयर

IDBI Bank divestment: प्राइवेट सेक्टर के IDBI बैंक की विनिवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) ने शुक्रवार को कहा कि IDBI बैंक के रणनीतिक विनिवेश के लिए फाइनेंशियल बोलियां मिल गई हैं और तय प्रक्रिया के अनुसार उनका मूल्यांकन किया जाएगा। यह इस बात का संकेत है कि सरकार की इस बैंक में अपनी ज्यादातर हिस्सेदारी बेचने की योजना में प्रगति हो रही है। बता दें कि केंद्र और भारतीय जीवन बीमा निगम मिलकर IDBI बैंक में 95 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिसमें से 60.72 प्रतिशत बिक्री के लिए उपलब्ध है।

सरकार का विनिवेश लक्ष्य

यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यूनियन बजट 2026-27 में विविध पूंजी प्राप्तियों के तहत विनिवेश लक्ष्य लगभग 80,000 करोड़ रुपये तय किया गया है, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में शेयरों की बिक्री और संपत्ति मुद्रीकरण शामिल है। यह तब हुआ जब सरकार FY26 में लगभग 47,000 करोड़ रुपये के अपने बजटीय विनिवेश लक्ष्य से पीछे रह गई और संशोधित अनुमानों में इसे तेजी से घटाकर 33,837 करोड़ रुपये कर दिया।

बैंक के तिमाही नतीजे

दिसंबर 2025 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा लगभग स्थिर रहा। बैंक ने बताया कि इस दौरान उसने 1,935 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया है और पिछले साल की समान अवधि में 1,908 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 8,282 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 8,565 करोड़ रुपये थी। वहीं, बैंक की ब्याज आय भी पिछले साल के 7,816 करोड़ रुपये से कम होकर 7,074 करोड़ रुपये पर आ गई।

बैंक के शेयर की कीमत

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बैंक के शेयर की बात करें तो 3.86% बढ़कर 106.92 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 107.50 रुपये से 102.95 रुपये के बीच है। जनवरी 2026 में शेयर 118.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। मार्च 2025 में शेयर 66.14 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,